अजब-गजब

कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

Maharashtra Farmers Protest: शोले फिल्म के ‘वीरू’ का पानी की टंकी पर चढ़ना तो सबको याद होगा, लेकिन महाराष्ट्र के जालना में दो किसानों ने विरोध का जो तरीका निकाला, उसने सबको हैरान कर दिया है. सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ये किसान किसी दफ्तर के बाहर नहीं, बल्कि सीधे गहरे कुएं के अंदर चारपाई (खाट) बिछाकर बैठ गए.

महाराष्ट्र के जालना जिले में बिना शर्त संपूर्ण कर्जमाफी और फसल बीमा की मांग को लेकर दो किसानों ने गहरे कुएं के अंदर चारपाई (खाट) लटकाकर उस पर बैठने का एक बेहद अनोखा और अजब-गजब आंदोलन किया. इस हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई. आखिरकार, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों का ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद ही यह ‘कुआं छोड़ो’ आंदोलन समाप्त हुआ (Narayan Lokhande Vikas Jadhav).

अजब-गजब आंदोलन

कुएं के अंदर हवा में झूलती चारपाई पर बैठे किसानों का यह नजारा जिसने भी देखा, वह दंग रह गया. देखते ही देखते इस अनोखे स्टंट वाले आंदोलन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. किसानों का कहना था कि सरकार की नीतियां उन्हें गहरे गर्त में धकेल रही हैं, इसलिए वे कुएं में बैठकर अपना हक मांग रहे हैं.

आंदोलनकारियों की मांग बेहद ‘गंभीर (Farmers Loan Waiver)

इन ‘अजब’ आंदोलनकारियों की मांग बेहद ‘गंभीर’ है. किसानों की मुख्य मांग है कि राज्य के सभी किसानों का पूरा कर्ज बिना किसी शर्त के माफ किया जाए और उनके सातबारा (भूमि रिकॉर्ड) को पूरी तरह कोरा यानी कर्जमुक्त किया जाए. किसानों का आरोप है कि सरकार की 2 लाख रुपये की कर्जमाफी योजना में इतने नियम और शर्तें हैं कि आम किसान इसका लाभ ही नहीं ले पा रहे हैं (Jalna News).

किसानों ने दी चेतावनी

इसके अलावा, किसानों ने फसल बीमा की राशि तुरंत जारी करने, फसलों का सही समर्थन मूल्य देने और खाद के लिए शुरू की गई ऑनलाइन व्यवस्था को बंद कर पुरानी ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को जब किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, तब जाकर यह ‘कुआं छोड़ो’ आंदोलन समाप्त हुआ. हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे इससे भी बड़ा धमाका करेंगे.

यह भी पढ़ें:  मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग पर अब भारत की सीधी नजर, जानिए कौन हैं FATF के टॉप बॉस बनने जा रहे विवेक अग्रवाल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

52 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago