अजब-गजब

कुदरत का अनोखा करिश्मा! यूपी की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म, वो भी बिना किसी ऑपरेशन; डॉक्टर भी हैरान

Miracle in UP: मेडिकल साइंस की दुनिया में अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं जो हमें दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है. येां एक 31 वर्षीय महिला ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार बच्चों को जन्म दिया है. लेकिन रुकिए, असली ट्विस्ट बच्चों की संख्या में नहीं, बल्कि उनके जन्म के तरीके और समय में है. इस महिला ने इन 4 बच्चों को 5 दिनों के अंतराल में जन्म दिया है, और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस बेहद हाई-रिस्क केस में सभी बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है.

परिवार को था ‘ऊपरवाले’ पर भरोसा

कुदरत के इस अनोखे चमत्कार की गवाह बनी हैं संभल जिले के असमोली इलाके की रहने वाली अमीना, जिन्होंने मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया. उनके घर अब एक साथ दो बेटे और दो बेटियों की किलकारी गूंज रही है.

अमीना जब प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में थीं, तभी अल्ट्रासाउंड में साफ हो गया था कि उनके गर्भ में चार बच्चे पल रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, एक साथ चार बच्चों को कोख में संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता. इसमें मां और बच्चों, दोनों की जान को बड़ा खतरा रहता है.

इसी जोखिम को देखते हुए टीएमयू अस्पताल की लेडी डॉक्टर्स ने परिवार को ‘फीटल रिडक्शन’ (भ्रूण की संख्या कम करने की तकनीक) की सलाह दी थी. लेकिन अमीना और उनके पति मोहम्मद आलिम ने ईश्वर पर भरोसा रखा और चारों बच्चों को दुनिया में लाने का फैसला किया.

5 दिन का सस्पेंस

अमीना की ये प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी. उन्हें ब्लड प्रेशर और लिवर से जुड़ी कई दिक्कतें थीं, जिसके चलते उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे. डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम हर 15 दिन में उनकी बारीकी से जांच कर रही थी.

सस्पेंस तब शुरू हुआ जब 8 मई को अमीना को अचानक लेबर पेन हुई. इसके अगले दिन, यानी 9 मई को उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया. चूंकि प्रेग्नेंसी को अभी साढ़े छह महीने ही हुए थे, इसलिए डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाकी बच्चों की डिलीवरी को दवाओं के जरिए कुछ समय के लिए अंदर ही रोक दिया, ताकि उन्हें गर्भ में थोड़ा और समय मिल सके.

इसके बाद आया 14 मई का दिन. अमीना को दोबारा दर्द उठा और उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही बाकी तीन बच्चों को भी नॉर्मल डिलीवरी के जरिए जन्म दे दिया. इस बार उनके आंगन में एक बेटा और दो बेटियों ने कदम रखा.

अस्पताल में जश्न का माहौल

एक साथ चार बच्चों की नॉर्मल और सुरक्षित डिलीवरी कराना डॉक्टरों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं था. इस चमत्कार को सच कर दिखाया डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली और डॉ. मोनिका की टीम ने.

फिलहाल, मां अमीना बिल्कुल ठीक हैं. चारों नवजात बच्चों को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है क्योंकि उनका जन्म समय से थोड़ा पहले हुआ है. बच्चों के पिता मोहम्मद आलिम की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. उन्होंने भावुक होते हुए पूरी मेडिकल टीम का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: हवा में उड़ गए ‘नन्हें मियां’ ! 50 साल का शख्स बना ‘हवाई यात्री’; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अमेरिका-ईरान में छिड़ेगा महायुद्ध? IRGC का ऐलान- ‘जंग शुरू हुई तो तबाही हिंद महासागर तक फैलेगी’

Iran US Tension: IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने नया युद्ध छेड़ा,…

20 minutes ago

5 साल में गीता तो 8 में याद किए पाणिनि के 4,000 सूत्र… बेंगलुरु के होमस्कूलर बच्चे का अद्भुत कारनामा

GeetaVardhan App: बेंगलुरु के 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक तकनीक…

49 minutes ago

28 दिन का चक्कर खत्म, अब 30 दिन की वैलिडिटी! TRAI के नए नियमों की जीत पर बोले राघव चड्ढा

Mobile Recharge New Rules: TRAI ने मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव करते हुए 30…

1 hour ago

मऊ का ‘भागीरथ’ कार्तिक सहनी: ‘बिट्टू तबाही’ की तर्ज पर…अकेले साफ कर डाली पूरी तमसा नदी

Kartik Sahni Mau: मऊ के 19 वर्षीय कार्तिक सहनी ने 22 दिनों तक लगातार मेहनत…

1 hour ago

UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान! महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया ‘भद्दे इशारे’, देखें VIDEO

Pakistan Afghanistan News: संयुक्त राष्ट्र में महिला पत्रकार के तालिबान संबंधी सवाल का जवाब देने…

2 hours ago

दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड…यूपी में बारिश बनी काल, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से मकान और दीवारें गिरने के चलते…

2 hours ago