देश

नागपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन थंडर’: हाईवे पर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि बीच सड़क पर ही रोते रह गए 6 बड़े तस्कर

अभिषेक पांडे


Nagpur Operation Thunder Ganja Seizure: नागपुर शहर पुलिस के एनडीपीएस (NDPS) सेल को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. पारडी थाना क्षेत्र के भंडारा-नागपुर हाईवे पर पुलिस ने जाल बिछाकर करीब 34 किलो गांजा बरामद किया है.

इस इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क के तार ओडिशा से जुड़े हैं. पुलिस ने मौके से एक ट्रक और कार को जब्त करते हुए 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए माल और गांजे की कुल कीमत 29 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है.

ट्रक और स्विफ्ट कार की सीक्रेट डीलिंग(Nagpur Operation Thunder)

जानकारी के मुताबिक, एनडीपीएस की टीम अमली पदार्थ विरोधी गश्त पर थी. इसी दौरान भंडारा-नागपुर हाईवे पर उमिया कॉम्प्लेक्स के पास शिव मंदिर के सामने पुलिस को एक अशोक लेलैंड ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. ऐसा लग रहा था जैसे ट्रक से माल निकालकर कार में शिफ्ट किया जा रहा हो. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दोनों वाहनों को चारों तरफ से घेर लिया.

बोरियों में भरा था 34 किलो गांजा

पुलिस को देखकर गाड़ियों में मौजूद लोग सकपका गए. जब पुलिस ने पंचों (गवाहों) की मौजूदगी में ट्रक और कार की गहन तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए. वाहनों के भीतर छिपाकर रखी गई बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 34 किलोग्राम निकला. पुलिस ने तुरंत गांजे की खेप को अपने कब्जे में ले लिया.

यह भी पढ़ें: बंगाल में ED का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 1 हफ्ते में गिरे 3 बड़े विकेट; ममता के करीबियों पर गाज गिरने से TMC कैंप में हड़कंप!

ओडिशा का ‘संबलपुर कनेक्शन’

पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इस पूरे ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ. जांच में सामने आया कि यह गांजा ओडिशा के संबलपुर जिले से मंगवाया गया था. तस्कर इस भारी खेप को नागपुर शहर और आसपास के इलाकों में छोटे पैडलर्स को ऊंचे दामों पर सप्लाई करने वाले थे, लेकिन उनकी डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने खेल बिगाड़ दिया.

मौके से 8 मोबाइल और गाड़ियां जब्त

पारडी पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. मौके से पुलिस ने 34 किलो गांजा, एक अशोक लेलैंड ट्रक और एक स्विफ्ट डिजायर कार
और 8 मोबाइल फोन सहित कुल 29.05 लाख रुपये का माल जब्त किया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए यह पता लगा रही है कि नागपुर में इस गांजे का असली खरीदार कौन था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘पुष्पा 2’ को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची ‘रामायण’, अब ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट,1' ने…

19 minutes ago

फरीदाबाद में GF को चूहे मारने की दवा पिलाकर ले ली जान, पुलिस ने बताया बॉयफ्रेंड क्यों बना कातिल

फरीदाबाद के एक होटल में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी…

29 minutes ago

अहिंसा विश्व भारती के 20 साल: बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में भव्य समारोह, CMD उपेन्द्र राय Live

अहिंसा विश्व भारती के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल…

33 minutes ago

असिस्टेंट डायरेक्टर से रातोंरात बने फिल्म के हीरो, ‘हनुमान अंश’ के शोभिनव सत्य ने शाहरुख खान से की अपनी तुलना

Shobhinaw Satyaa: फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर शोभिनव सत्य रातोंरात…

43 minutes ago

कार्तिगई दीपम पर अमित शाह ने की भगवान मुरुगन से सुख-समृद्धि की कामना, तिरुपरनकुंद्रम में जला पवित्र दीप

कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…

57 minutes ago

‘जमानत पर हैं, जल्द जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य का आजम खान पर हमला; अखिलेश को क्या बोल गए?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…

57 minutes ago