अजब-गजब

आखिर ये कैसी बीमारी है! पानी छूते ही इस महिला के शरीर का हो जाता है बुरा हाल, जानें क्या है वजह

Ajab-Gajab: दुनिया में ऐसे कितने लोग होते हैं, जिन्हें किसी न किसी चीज को लेकर एलर्जी होती है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें खाने या पीने की चीजों से एलर्जी होती है. अब ऐसा ही केस सोशल मीडिया पर सामने आया है. जी हां इस समय इंटरनेट पर एक महिला काफी ट्रेंड कर रही है. इस महिला को उस चीज से एलर्जी है, जिसकी जरूरत हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है. हम जानते हैं कि अब आप भी यही सोच रहे होंगे आखिर वो कौन सी चीज है? तो चलिए हम आपको बताते हैं…

महिला को है इस चीज से एलर्जी?

आपको बता दें इस महिला को जिस चीज से एलर्जी है वो है पानी. दरअसल, एब्बी नाम की इस महिला को पानी से एलर्जी है. इस महिला ने खुद अपनी इस अजीब स्थिति के बारे में बताया है कि यह उसके लाइफ को कैसे प्रभावित कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो नहा सकती हैं या नहीं. बता दें लैडबाइबल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ट्रूली बॉर्न डिफरेंट’ नामक शो के एक एपिसोड में एब्बी ने बताया कि उन्हें एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया नामक बीमारी है, जिसके कारण पानी के संपर्क में आने पर उनकी त्वचा पर पित्ती निकल आती है, जिसे चकत्ते भी कहा जाता है.

एक अलग स्थिति है ‘एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया’

दरअसल, ‘एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया’ एक अलग स्थिति है. दुनियाभर में इसके काफी कम ही मामल सामने आते हैं. इससे पीड़ित इंसान जब पानी के संपर्क में आता है तो उसकी स्किन पर सूजन, खुजली और जलन होने लगती है और ये लक्षण पानी के संपर्क में आने के कुछ ही मिनट बाद दिखने लगते हैं.

यह भी पढ़ें : OMG! 29 साल के इस शख्स ने पेड़ों के साथ किया कुछ ऐसा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया नाम

आखिर नहाती कैसे है ये महिला

एब्बी बताती हैं, ‘जब लोग मुझसे मेरी स्थिति के बारे में पूछते हैं तो उनके ज्यादातर सवाल यही होते हैं कि आप कैसे नहाती है और नहाती हैं भी या नहीं? वो आगे कहती हैं, ‘मैं लोगों को बताती हूं कि मैं हर किसी की तरह ही नहाती हूं और अभी भी हर हफ्ते सामान्य रूप से स्नान करती हूं, लेकिन मैं इसे कम रखने की कोशिश करती हूं. मैं शॉवर में कम से कम समय बिताती हूं, ताकि चकत्तों का निकलना उतना बुरा न साबित हो’.

कैसे पीती है पानी

वहीं कुछ लोग उनसे पूछते हैं कि अगर उन्हें पानी से एलर्जी है तो क्या वो पानी पीती हैं, जिसके जवाब में वो कहती हैं कि ‘मैं आसानी से पानी पी सकती हूं, क्योंकि मुझे आंतरिक रूप से एलर्जी नहीं है. वो बताती हैं कि उन्हें पानी से एलर्जी सिर्फ बाहरी रूप से है. उनकी स्किन पर अगर पानी पड़ जाए तो दिक्कत होती है, शरीर के अंदर पानी चला जाए तो दिक्कत नहीं होती. इसलिए वो पानी आराम से पी लेती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

2 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

4 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

4 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

4 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

5 hours ago