देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर दी बधाई

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उन्हें विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद, यह उनकी पहली मुलाकात थी, जिसमें सीएमडी उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में राज्य और देश के समग्र विकास की शुभकामनाएं दी.

CMD उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यक्षमता और समर्पण से महाराष्ट्र का समग्र विकास हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस का मार्गदर्शन लंबे समय से उनके लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है. इस मुलाकात के दौरान, सीएमडी राय ने मुख्यमंत्री को उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों के लिए आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपेंद्र राय को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने राज्य के विकास की दिशा में अपनी आगामी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित रहेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्धि और विकास में हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है, और उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

17 minutes ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

1 hour ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

3 hours ago