Labubu Doll, scary toy, Pop Mart, Kasing Lung, viral doll, Pazuzu connection, horror doll trend, blind box toy, creepy collectible, monster toy, Hong Kong artist, social media viral toy, The Monsters character, trending scary doll, Labubu vs Barbie.
Azab Gajab: आपने अब तक जितने भी खिलौने देखे होंगे उनके चेहके बेहद खूबसूरत होंगे. दरअसल, इनकी शक्लों को खूबसूरत बनाया जाता है ताकि बच्चे इन्हें देखकर अट्रैक्ट हो सके. लेकिन इन दिनों एक ऐसी खौफनाक और अजीबोगरीब डॉल की चर्चा हो रही है जिससे बच्चों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. एक वक्त पर बार्बी जैसी खूबसूरत डॉल के दीवाने अब Labubu Doll जैसे भयानक चेहरे को पसंद करने लगे हैं. कुछ लोग इसकी तुलना पापी गुड़िया यानी Pazuzu से कर बैठे हैं. लाबूबू डॉल बदसूरत खिलौने की कैटिगरी में आती है. साथ ही सोशल मीडिया पर इसका काफी क्रेज बढ़ा हुआ है. ऐसे में चलिए जानतें हैं आखिर क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?
वायरल हो रहे वीडियोज में लोग दावा कर रहे हैं कि इन Labubu टॉयज को घर लाने के बाद अजीब घटनाएं होने लगी हैं. माना जाता है कि Pazuzu इंसानों की रक्षा के लिए राक्षसों से लड़ता था, इसलिए उसके चेहरे को बुरी शक्तियों से रक्षा करने के तौर पर इस्तेमाल किया गया था. Pazuzu का शरीर अन्य मेसोपोटामियन (Mesopotamian) राक्षसों जैसा था, लेकिन उसका सिर सबसे अलग और डरावना था.
सोशल मीडिया पर इन दिनों लाबूबू डॉल खूब ट्रेंड कर रही है. भयानक चेहरे वाली यह डॉल एक ब्लाइंड बॉक्स में आती है जिसकी कीमत 4 हजार रुपए से शुरू है जो 1 लाख रुपए में भी बिक रही है. लाबूबू का जन्म 2015 में हुआ. यह बच्चों की किताब मॉन्स्टर में एक कैरेक्टर था. इस डॉल को हॉन्गकॉन्ग के आर्टिस्ट कासिंग लुंग ने बनाया. यह कैरेक्टर नॉर्डिक फेयरी टेल्स से इंस्पायर्ड था. इसके दांत बाहर की तरफ हैं, आंखों मोटी और बाहर निकली हुई है, नाक शार्प है और कान सीधे खड़े हुए है. यह एक राक्षस है.
लाबुबू को एक प्राचीन मेसोपोटामियाई राक्षस पाजुजु से भी जोड़ने की कोशिश की गई. पाजुजु राक्षस को हॉलीवुड की भूतिया फिल्म द एक्सोरसिस्ट में भी देखा गया था. हालांकि स्नोप्स और ब्रिटानिका जैसी प्रतिष्ठित फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट्स ने इस दावे को पूरी तरह से अफवाह करार दिया और कन्फर्म किया कि लाबुबू और पाजुजु में कोई कनेक्शन नहीं है.
दरअसल, लाबुबू एक बेहद ही खतरनाक डॉल है, जिसे 2015 में कलाकार कासिंगलुंग (Kasinglung) ने बनाया था. यह गुड़िया ‘द मॉन्स्टर्स (The Monsters)’ नामक एक कहानी का हिस्सा है, जिसे बच्चों के लिए एक शरारती लेकिन अच्छी परी जैसी कैरेक्टर के तौर पर दिखाया गया है. 2019 में चीन की मशहूर कंपनी पोप मार्ट (Pop Mart) ने इसे मार्केट में उतारा, और तभी से यह दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हो गई. कुल मिलाकर, यह एक कलाकार की कल्पना से निकली हुई मासूम और मजेदार गुड़िया है.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…