अजब-गजब

Ajab Gajab: बिना कुछ किए ही कमा रहा 69 लाख रुपये सालाना, जानिए कौन है ये खुशनसीब ?

Ajab Gajab: ज्यादातर लोगों के लिए आज के समय में पैसा ही सब कुछ है. उसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं. कोई ऑफिस में लगातार आठ घंटे बैठकर काम करता है, तो कोई दिन-रात एक कर देता है. लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो बिना कुछ किए लाखों में कमा रहा है. आप सुनकर चौंक गए न?

कौन कमा रहा है साल का 69 लाख रुपये ?

अब आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन है वो व्यक्ति जो बिना काम किए सालाना लाखों रुपये कमाता है. जापान के रहने वाले 41 साल के शोजी मोरीमोटो एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बिना कुछ किए सालाना 69 लाख रुपये कमा रहे हैं. आप जरूर सोच रहे होंगे न कि आखिर बिना किसी काम के कोई किसी को 69 लाख रुपये क्यों देगा? तो चलिए आपको बताते हैं. इस व्यक्ति का काम बस इतना है कि जो भी लोग किराए पर रहते हैं, उनके साथ इस व्यक्ति को रहना पड़ता है.

कैसे हुई शुरुआत ?

एक रिपोर्ट के मुताबिक शोजी मोरीमोटो सिर्फ किराए पर रहने वाले लोगों के साथ रहकर $80,000 सालाना कमाता है. यह काम उसने 2018 में शुरू किया था. आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि मोरीमोटो को 2018 से अब तक चार हजार बार हायर किया गया है.

जापान का क्या है कल्चर ?

जापान में यह नई बात नहीं है. यहां पर लोग गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड और दोस्त किराए पर लेते हैं. जापान में यह सर्विस काफी मशहूर है. यहां के नागरिक, लोगों को किराए पर लेना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

जापानी नागरिक क्लाइंट को हायर क्यों करते हैं ?

लोग उन्हें इमोशनल सपोर्ट देने वाले पार्टनर के तौर पर हायर करते हैं. उनका काम बस लोगों की बातें सुनना होता है, खासकर जब लोग बुरे अनुभवों से गुजर रहे होते हैं. ‘किराए के लोग’ एक भरोसेमंद इंसान की तरह काम करते हैं, जिसके साथ लोग अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं. पहले वे 2-3 घंटे के सेशन के लिए 5,400 से 16,200 रुपये तक चार्ज करते थे, लेकिन अब लोग उन्हें अपनी मर्जी से पैसे देते हैं. हर साल उन्हें एक हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट मिलती हैं और अब उन्हें अपने काम में मजा आने लगा है.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago