Barabanki Viral News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी को हैरान कर देगा. यहां शादी के बाद पत्नी के मां बनने पर पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि बात पुलिस तक पहुंच गई.
पंचायत और पूछताछ के बीच अचानक थाने के अंदर ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने थाना परिसर में स्थित मंदिर के पास बच्चे को जन्म दे दिया.
मामला बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित पति सूरज के मुताबिक, उसकी शादी शिवानी से 20 जून 2026 को हुई थी. शादी के करीब 10 दिन बाद ही वह मजदूरी के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया.
सूरज का दावा है कि शादी के करीब डेढ़ महीने बाद उसके घर वालों ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसकी डिलीवरी होने वाली है. यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि शादी को डेढ़ महीना भी नहीं हुआ था और वह खुद 10 दिन में ही बाहर चला गया था.
घर लौटने पर जब सूरज ने छानबीन की, तो उसने अपनी पत्नी के गांव के ही एक युवक बबलू के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया. वहीं, पत्नी शिवानी का कहना है कि शादी से पहले शौच के दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी और लोकलाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया. महिला का यह भी दावा है कि उसकी प्रेग्नेंसी की बात ससुराल वालों को पहले से पता थी.
विवाद बढ़ने पर ससुर की शिकायत पर सुबेहा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया. थाने में बातचीत चल ही रही थी कि अचानक शिवानी की तबीयत बिगड़ गई और उसने परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया.
पीड़ित पति सूरज का आरोप है कि आरोपी पक्ष 40-50 हजार रुपये देकर और बच्चे के 7 साल के पालन-पोषण का खर्च उठाकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहा था.
वहीं, सुबेहा थाना प्रभारी बेचू सिंह ने बताया कि IGRS शिकायत के सिलसिले में दोनों पक्षों को बुलाया गया था. दोनों के बीच समझौते की बात चल रही थी, तभी महिला को लेबर पेन हुआ. पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर मां-बच्चे को अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: न देवी, न देवता! इस मंदिर में सदियों से हो रही है कुत्ते की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…