आज़ादी विशेष

‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

15 अगस्त 2026 को देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मना रहा है. स्वतंत्रता के 79 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में राष्ट्रध्वज तिरंगा पूरे आन-बान-शान के साथ लहराया और मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र ने नमन किया. आजादी के इस महापर्व की भव्य धूम नोएडा स्थित ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के मुख्यालय परिसर में भी देखने को मिली, जहां 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी और भव्य समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ.

समारोह के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी (CMD) उपेंद्र राय ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी कर्मचारियों व देशवासियों के साथ स्वाधीनता का जश्न मनाया. इस अवसर पर पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम, समर्पण और तिरंगे के सम्मान की अद्भुत गूंज देखने को मिली.

कैसा होना चाहिए आदमी?

CMD उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में व्यक्तियों के प्रकार विभाजन को बताया. उन्होंने कहा कि एक सच्चे और संवेदनशील मनुष्य की सबसे पहली पहचान प्रकृति के साथ उसका गहरा और आत्मीय संबंध है. मैं ऐसे ही लोगों को पहले प्राथमिकता देता हूं. वह लोग हैं जिनके घर सामने एक पेड़ होता है. वह आते जाते रोजाना दिखने वाले जानवर के भी अचानक न दिखने पर चिंतित हो जाता है. जो व्यक्ति जानवरों के दर्द को महसूस कर सकता है और धरती के हर रूप से प्रेम करता है, वही सही मायनों में जीवन के मूल तत्व को समझ पाता है.

इंसानियत की असली परीक्षा तब होती है जब कोई व्यक्ति केवल अपने ही दर्द तक सीमित न रहकर दूसरों की तकलीफ को भी अपने बराबर समझता है. सच्चा मददगार वह नहीं जो लाखों लुटाए, बल्कि वह है जो अपनी सीमित क्षमता में से मात्र 10 रुपये की मदद करने में भी कभी संकोच न करे. संवेदनशीलता केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होती; किसी के कठिन समय में अपना समय देना, सच्चे भाव से सुनना और मानसिक सहारा बनना कहीं अधिक मूल्यवान है.

ये भी पढ़ें: भारत ही नहीं, 15 अगस्त को और 5 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न; जानिए इनका इतिहास

CMD उपेंद्र राय श्रीमद्भगवद्गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण की बातों को दोहराते हुए कहा किकेवल धन के दान को निम्न कोटि का माना है, क्योंकि बिना भावना और आत्मीयता के दिया गया धन अहंकार को बढ़ाता है, जबकि प्रेम, समय और सच्ची संवेदना से की गई सेवा ही आत्मा को तृप्त करती है. यह जुड़ाव मनुष्य को अहंकारी होने से बचाता है और उसमें निस्वार्थ प्रेम की भावना को जागृत करता है.

देशभक्ति और प्रेरणादायी महौल रहा

‘भारत एक्सप्रेस’ परिसर में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमा, देशभक्ति और प्रेरणादायी माहौल के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सीएमडी उपेंद्र राय द्वारा किए गए ध्वजारोहण और राष्ट्रध्वज को दी गई सलामी ने संस्थान के सभी सदस्यों में राष्ट्र सेवा, निष्पक्ष पत्रकारिता और भारतीय मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया. यह आयोजन न केवल देश की आजादी का उत्सव मनाने का एक गौरवपूर्ण क्षण बना, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि रहा जिनकी बदौलत आज भारत एक सशक्त और संप्रभु राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर गर्व से खड़ा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

18 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago