मनोरंजन

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

Bantwara 1947 Box Office: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की एक्टिंग को लेकर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

पहले दिन कमाए 5.75 करोड़ रुपये

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 15 प्रतिशत रही. वहीं पहले दिन फिल्म के कुल 8,721 शोज हुए. शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए मेकर्स को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं.

फिल्म की कहानी और सनी देओल की लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. अगर फिल्म की कमाई में इसी तरह तेजी बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रहा मजबूत

भारत में 5.75 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के अलावा फिल्म ने करीब 6.84 करोड़ रुपये का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है. वहीं फिल्म के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8.34 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं.

सनी देओल के साथ नजर आए कई बड़े सितारे

‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट भी फिल्म की खासियत है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. इसके अलावा करण देओल, कनिका कपूर और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर छाएगा ‘मेरा भारत’ फोटो ट्रेंड, पारंपरिक लुक में ऐसे दिखाएं देशभक्ति

सबसे खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल और उनके बेटे करण देओल पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे. अब फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यह तय करेंगे कि ‘बंटवारा 1947’ आने वाले दिनों में कितनी बड़ी सफलता हासिल करती है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

26 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago