Bharat Express Bihar Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क द्वारा पटना में आयोजित ‘नए भारत की बात, बिहार के साथ’ कॉन्क्लेव में बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. सिन्हा ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि बिहार की राजनीति अब विकास और एकजुटता के इर्द-गिर्द घूम रही है. कॉन्क्लेव में निवेश, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जहां सिन्हा ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया. इसे यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लाखों दर्शकों ने देखा.
डिप्टी CM विजय सिन्हा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, लेकिन राजनीति अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नाम के दम पर कर रहे हैं. जो नालायक होते हैं, वे पिता के सहारे ही आगे बढ़ते हैं.” सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने जोर देकर कहा कि असली नेतृत्व वह होता है जो अपनी मेहनत से आगे बढ़े. यह बयान कॉन्क्लेव के दौरान विपक्ष की रणनीति पर एक करारा जवाब था, जो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पृष्ठभूमि में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. सिन्हा ने आरजेडी सरकार के दौर को याद करते हुए आरोप लगाया कि तब अपराधियों का मनोबल चरम पर था, नरसंहार के मामले दबाए जाते थे.
‘नए भारत की बात, बिहार के साथ’ कॉन्क्लेव में डिप्टी CM विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार अपने दम पर राजनीति कर रहे हैं, कोई सहारा नहीं.” यह बयान एनडीए गठबंधन की मजबूती को दर्शाता है. विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में कोई छोटा-बड़ा भाई नहीं होता, सब बराबर हैं. हाल की घटनाओं को दुखद बताते हुए उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम कटने को सामान्य प्रक्रिया करार दिया, जिसे विपक्ष मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है.
डिप्टी CM विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने एनडीए सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया. 2005 में बिहार में मात्र 8,500 किलोमीटर सड़कें थीं, जो अब 1 लाख 7 हजार किलोमीटर हो चुकी हैं. उन्होंने कहा, “अपराध पर अब 72 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है. निवेशक बिहार की ओर रुख कर रहे हैं.” केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पंचामृत की तरह काम कर रही हैं. शिक्षा में सुधार पर जोर देते हुए डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि बिना कहे विकास दिखाई दे रहा है, बाहर से आने वाले लोग इसे महसूस कर रहे हैं.
बिहार चुनाव 2025 को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया- “एनडीए बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी.” उन्होंने अपने गठबंधन की एकता पर भरोसा जताया. ‘नए भारत की बात, बिहार के साथ’ कॉन्क्लेव के अंत में डिप्टी CM विजय सिन्हा ने बिहारवासियों से विकास के लिए एनडीए को समर्थन देने की अपील की. यह बयान न केवल विपक्ष को चुनौती देता है, बल्कि बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ने वाला है.
यह भी पढ़िए: पटना में सज गया सियासत का मंच: ‘नये भारत की बात, बिहार के साथ’ भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव सुबह 10 बजे से शुरू
Also Follow Bharat Express on X
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…