भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में पहुंचे बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने साफ कहा कि कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है, मौजूदा सरकार को हटाना. उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह संगठित है और सभी पार्टियों की सहमति से ही आगे की रणनीति बनाई जा रही है.
शकील खान ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह की खींचतान में नहीं है, बल्कि गठबंधन में बड़ा दिल दिखा रही है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस आज़ादी की पार्टी है, हमें बड़े भाई की भूमिका निभाने में कोई दिक़्क़त नहीं. सीटों का बंटवारा बहुत कायदे से होगा.”
जब उनसे पूछा गया कि महागठबंधन की ओर से अब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित क्यों नहीं किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं है. सब कुछ समय पर तय होगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी का जनसंवाद राष्ट्रीय और बिहार दोनों स्तरों पर पिछड़े, दलित और हाशिए पर खड़े वर्गों को आकर्षित कर रहा है.
शकील खान ने नीतीश सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने महिलाओं को 10,000 रुपये देने की घोषणा को “झूठ की पराकाष्ठा” बताया. उन्होंने कहा कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के बोझ से महिलाएं आत्महत्या तक कर रही हैं और सरकार दिखावे की योजनाएं चला रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के समय किसानों के 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए थे. यही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है, जिस पर जनता भरोसा करेगी.
पिछली बार 70 सीटों पर लड़कर कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं. इस बार गठबंधन में दल बढ़ने से सीटों का बंटवारा चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन खान ने कहा कि कांग्रेस समझौते को तैयार है. उन्होंने बताया कि महागठबंधन की मेनिफेस्टो कमेटी की कई बैठकें हो चुकी हैं और जल्द साझा घोषणापत्र सामने आएगा.
इस सवाल पर शकील अहमद खान ने कहा, “जनता देखेगी कि किसने उसे परेशान किया और कौन राहत देगा. बीजेपी सिर्फ़ जुमलेबाज़ी करती है. 5 लाख नौजवानों को 1000 रुपये देने की घोषणा तो मजाक जैसी है.” आखिर में उन्होंने कहा, “बिहार की जनता महंगाई, बेरोज़गारी और झूठी घोषणाओं से परेशान है. अब इस सरकार और ‘बड़का झूठा पार्टी’ को जाना होगा.”
Also Follow Bharat Express on X
भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…