गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में कथित रूप से धर्म पूछकर बुजुर्ग से मारपीट करने के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि यह मामला लूटपाट का था, ना कि धर्म पूछकर मारपीट करने का. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पूर्व में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की दर्जनों वारदात करनी स्वीकार की है.
पुलिस के मुताबिक ये लोग कार में लिफ्ट देकर लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट करते हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवकुमार, बबलू वर्मा, दीपक वर्मा तथा ट्विंकल हैं.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…