Keshav Maurya का दावा, 2027 में फिर बनेगी BJP सरकार
Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की खिचड़ी पकने वाली नहीं है. सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग और गठबंधन को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की खिचड़ी पकने वाली नहीं है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जनता समाजवादी पार्टी को पूरी तरह नकार देगी और भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी.
डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने चार बार गुंडागर्दी वाली सरकार को देखा है. अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार अब जनता नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वाली समाजवादी पार्टी को 2027 के चुनाव में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा.
विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि 2027 में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कमल का फूल होगा और उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी.
वहीं, पंजाब में भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन को लेकर भी उन्होंने जीत का दावा किया. मौर्य ने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा और अकाली दल की जीत होगी. जिस तरह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हुआ है, उसी तरह पंजाब में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार
महिलाओं को दिसंबर में 20-20 हजार रुपये दिए जाने की बात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए आगे रही है. इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए 2027 में फिर से भाजपा की जीत का भरोसा जताया.
-भारत एक्सप्रेस
नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…
SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…