मास्को: खत्म होगी रूस-यूक्रेन के बीच जंग? व्लादिमिर पुतिन ने खोल दिए बातचीत के रास्ते – रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध जारी है। लेकिन अब रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी ‘जंग’ का अंत नजर आने लगा है। जल्द ही दोनों देशों की यह लड़ाई खत्म हो सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग खत्म करने के संकेत दिए हैं। यूक्रेन पर बड़े हमलों के बीच पुतिन ने बातचीत के रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रूस यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा है कि वो शांति चाहते हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि रूस यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि वो बातचीत से मना नहीं कर रहे हैं, लेकिन दूसरा पक्ष यानि यूक्रेन बातचीत नहीं चाहता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर बातचीत नहीं होती है तो उनके पास जंग के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पुतिन ने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों, अपने लोगों के हितों की रक्षा कर रहे हैं।
Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…
Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…