ब्रेकिंग न्यूज़

नितिन नबीन को मिली बीजेपी की कमान, बनाए गए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

BJP Working President Nitin Naveen: पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा के बीच भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है. मतलब साफ है कि अब जेपी नड्डा का काम संभालेंगे. पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि-

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

4 बार के विधायक, BJP संगठन में मजबूत पकड़

पटना की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन सिन्हा बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है. उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी  (BJP) के नेता थे. एक विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए नितिन नबीन का ये चौथा टर्म है. इस बीच कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर देशभर के पॉलिटिकल पंडितों को चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें: BJP-AIADMK गठबंधन पर बड़ा संकेत! दिल्ली में अमित शाह से तमिलनाडु BJP अध्यक्ष की मुलाकात

BJP के क्षमताओं में विश्वास

यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमताओं में विश्वास को दर्शाती है. नितिन नवीन बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है.

पार्टी का अहम फैसला

नितिन नवीन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व ढांचे में बदलाव के दौर से गुजर रही है. मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ावों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था. नितिन नवीन की नियुक्ति पार्टी की आगामी संगठनात्मक रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

15 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

22 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

27 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

28 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

45 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

51 minutes ago