देश

‘हॉर्नबिल महोत्सव पूर्वोत्तर के बढ़ते आत्मविश्वास का उत्सव’, सिंधिया का लेख शेयर कर बोले पीएम मोदी

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लेख को शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट में नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव के जीवंत भावना की सराहना की. इसके साथ ही PM Modi ने नागालैंड के इस महोत्सव को भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और जनजातीय विरासत की चिरस्थायी जीवंतता का एक शक्तिशाली प्रतीक बताया.

राज्य स्वयं में उत्सव का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह राज्य केवल एक महोत्सव की मेजबानी नहीं करता, बल्कि यह स्वयं में एक उत्सव का प्रतीक है, जो वास्तव में ‘त्योहारों की भूमि’ के अपने गौरवशाली नाम को सही सिद्ध करता है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स अकाउंट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह लेख शेयर किया. इसमें लिखा है, “इस मन को छू लेने वाले लेख में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को मानवीय भावना के विविध रंग और प्राचीन तथा आधुनिकता के अद्भुत समन्वय के रूप में चित्रित किया है. उन्होंने इस अटल सत्य को दोहराया है कि हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा, जब पूर्वोत्तर चमकेगा.”

इस लेख में नागालैंड के मशहूर हॉर्नबिल फेस्टिवल पर प्रकाश डाला गया है. इसे भारत की सांस्कृतिक आत्मा की एक जीवंत अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय विमर्श में पूर्वोत्तर के बढ़ते महत्व के रूप में बताया गया है.

पूर्वोत्तर आत्मविश्वासी भारत का चेहरा

पीएमओ ने कहा कि पूर्वोत्तर एक नए और आत्मविश्वासी भारत का चेहरा है. नागालैंड केवल त्योहार नहीं मनाता, बल्कि स्वयं उत्सव का प्रतीक है. इसी वजह से उसे ‘त्योहारों की भूमि’ कहा जाता है.

सिंधिया ने एक लेख में लिखा कि पीएम मोदी के विजन ने पूर्वोत्तर की विशाल आर्थिक और मानवीय क्षमता को खोलकर इसे भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखा है. उन्होंने आगे कहा, “नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल इस बदलाव को एक सांस्कृतिक आवाज देता है, यह दिखाता है कि विकास तब सबसे मजबूत होता है जब वह पहचान से जुड़ा होता है.”

सिंधिया ने कहा कि नागालैंड के प्राकृतिक संसाधनों, आध्यात्मिक विरासत, खेल परंपराओं, कौशल, पर्यावरण पर्यटन, व्यंजनों और सांस्कृतिक जीवंतता की समृद्धि सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि इसे हर दिन जिया और अनुभव किया जाता है. उन्होंने आगे लिखा, “यह फेस्टिवल मानवीय भावना का बहुरूपदर्शक था. प्राचीन और समकालीन का एक शानदार संगम. ​​दिन 17 नगा जनजातियों के पारंपरिक गीतों और नृत्यों से गूंजते थे, जबकि शामें समकालीन सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों से जीवंत हो उठती थीं.”

आसियान व्यापार गलियारों का खोला रास्ता

प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के ‘एक्ट ईस्ट’ विजन ने आसियान व्यापार गलियारों में लगभग 10 बिलियन डॉलर का रास्ता खोला है, जिससे नागालैंड इस क्षेत्र की विकास गाथा में एक प्रमुख प्रवेश द्वार बन गया है.

सिंधिया ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिय भर के देश सांस्कृतिक पहचान के महत्व को फिर से समझ रहे हैं, हॉर्नबिल फेस्टिवल परंपरा में निहित एकता के एक अग्रणी उदाहरण के रूप में सामने आता है.

ये भी पढ़ें: भारत-जॉर्डन साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, पीएम मोदी का अहम विदेश दौरा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

31 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

45 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

2 hours ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago