बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन
BJP Working President Nitin Naveen: पार्टी के नए अध्यक्ष की चर्चा के बीच भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है. मतलब साफ है कि अब जेपी नड्डा का काम संभालेंगे. पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि-
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
4 बार के विधायक, BJP संगठन में मजबूत पकड़
पटना की बांकीपुर सीट से विधायक नितिन नबीन सिन्हा बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री है. उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी बीजेपी (BJP) के नेता थे. एक विधायक के रूप में जनसेवा करते हुए नितिन नबीन का ये चौथा टर्म है. इस बीच कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर देशभर के पॉलिटिकल पंडितों को चौंका दिया है.
ये भी पढ़ें: BJP-AIADMK गठबंधन पर बड़ा संकेत! दिल्ली में अमित शाह से तमिलनाडु BJP अध्यक्ष की मुलाकात
BJP के क्षमताओं में विश्वास
यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमताओं में विश्वास को दर्शाती है. नितिन नवीन बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है.
पार्टी का अहम फैसला
नितिन नवीन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व ढांचे में बदलाव के दौर से गुजर रही है. मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ावों पर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया गया था. नितिन नवीन की नियुक्ति पार्टी की आगामी संगठनात्मक रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
