जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने सोपोर से ‘लश्कर ए तैयबा’ के दो आतंकियों को पकड़ा है. सोपोर बस स्टैंड से शाह फैसल मार्केट की ओर आने वाले एक शख्स के हाथ में एक बैग देखा गया. उसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा, लेकिन वो भागने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन, कुछ पिस्टल राउंड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया.
शुरुआती जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार आतंकी प्रतिबंधित संगठन एलईटी का एक हाइब्रिड आतंकवादी है, जो गैर स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यकों, सुरक्षा बलों तथा नागरिकों पर हमले करने की फिराक में था. पुलिस पूछताछ में आतंकी ने अपने एक और साथी (हाइब्रिड आतंकवादी) के नाम का भी खुलासा किया. जिसके बाद पुलिस ने उसे बारामूला से देर रात गिरफ्तार कर लिया.
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…