राजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने से झुलसे बुजुर्ग पुजारी की शनिवार को मौत हो गई. देवगढ़ (राजसमंद) के थानाधिकारी प्रताप सिंह ने कहा, पुजारी की आज उदयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उनकी पत्नी का भी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. राजसमंद जिले में हीरा की बस्ती इलाके में रविवार रात पुजारी नवरत्न प्रजापत (72) अपनी पत्नी के साथ एक छोटे से आवास में खाना खा रहे थे. तभी 8-10 लोगों ने उन पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वे दोनों झुलस गए.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…