वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2025: संसद का बजट सत्र शुक्रवार यानी कि आज से शुरू हो रहा है. दोपहर 1.30 बजे NDA के सभी सांसद संसद भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में बैठक करेंगे. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जिसमें बीजेपी के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य शामिल होंगे.
बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 11 बजे संयुक्त संबोधन से होगी. राष्ट्रपति के भाषण के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा और राज्यसभा में अलग-अलग आर्थिक सर्वे पेश करेंगी. वित्त मंत्री शनिवार को आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी.
संसद सत्र की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक भी हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. इस बैठक में विपक्षी दलों ने सरकार पर संसदीय समितियों का राजनीतिकरण करने और बहुमत का इस्तेमाल कर अपने एजेंडे को बढ़ाने का आरोप लगाया.
सर्वदलीय बैठक से बाहर निकलते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कुंभ के राजनीतिकरण की आलोचना की और कहा कि वीआईपी की आवाजाही की वजह से आम जनता को कठिनाई हो रही है.
यह भी पढ़ें- वित्तीय वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट से मिल सकती हैं कई सौगातें, जानें कैसा होगा बजट
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी के साथ धार्मिक आयोजनों में हो रहे राजनीतिक खेल को उठाएगी. तिवारी ने बेरोजगारी और किसानों की हालत के मुद्दे को भी सत्र में उठाने की बात की.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…