चुनाव

केजरीवाल को Rahul Gandhi ने याद दिलाया वादा, बोले- यमुना में कब डुबकी लगाएंगे आप? दिल्ली वाले कर रहे इंतजार

देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में इन दिनों यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है. यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली की जनता से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक और मौका मांग रहे हैं, जिसके बाद से कांग्रेस और भाजपा उन पर हमलावर हैं.

केजरीवाल पर राहुल गांधी का हमला

इसी बीच गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यमुना किनारे पहुंचकर लोगों से बात की और अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि अब तो 2025 आ गया, आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया. आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!”

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में राहुल गांधी लोगों से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन अब तक यह वादा अधूरा है. 2025 आ चुका है और इस ऐलान को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं.

राहुल गांधी ने वीडियो में यमुना में बढ़ते कचरे और प्रदूषण के बारे में बात करते हुए कहा कि यमुना के पानी में गंदगी बढ़ गई है और इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यमुना की सफाई को केवल एक जुमला बना दिया है, जो जनता से वोट बटोरने का एक तरीका बनकर रह गया है.

लोगों से राहुल गांधी ने की बात

राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि पहले बहुत लोग यमुना में स्नान करने आते थे, लेकिन अब पानी की गंदगी के कारण बहुत कम लोग यहां आते हैं. लोगों का कहना था कि अब यहां के पानी में नहाना बहुत खतरनाक हो गया है, क्योंकि यह गंदा और प्रदूषित हो चुका है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हमें यमुना को सिर्फ एक जल निकाय के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी के रूप में देखना होगा. हमें उसकी इज्जत करनी होगी. जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा.”

यह भी पढ़ें- ‘यमुना में जहर’ वाला बयान देकर बुरे फंस गए Arvind Kejriwal ! EC ने सबूत के साथ जवाब देने को कहा

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उनके पास यमुना की सफाई के लिए कोई सुझाव हो, तो वह उन्हें भेजें. पोस्ट के साथ सुझाव भेजने के लिए राहुल गांधी ने एक लिंक भी शेयर किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

21 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

23 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago