GST Council Meeting: देश भर के कारोबारियों और करदाताओं की नजरें आज दिल्ली में आयोजित होने जा रही 57वीं GST काउंसिल की बैठक पर टिकी हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जीएसटी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और बिजनेस-फ्रेंडली बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी.
57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक का मुख्य एजेंडा कारोबार को आसान बनाना है. रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक की जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाकर सरकार व्यापारियों को बड़ी राहत देने और कर व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है.
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कारोबारियों के लिए अनुपालन (Compliance) के बोझ को कम करना है. GST के तहत रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग और रिफंड पाने की प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए कई नियमों को सरल बनाने का प्रस्ताव है. विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स सप्लायर्स को इससे बड़ी राहत मिलने की संभावना है.
इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के अटकाव को दूर करने और इसके प्रवाह को तेज बनाने के उपायों पर विचार किया जाएगा. इसके साथ ही लंबे समय से लंबित जीएसटी विवादों के जल्द समाधान के लिए नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बन सकती है, जिससे कारोबारियों का समय और लागत दोनों बचेगी.
काउंसिल की कानून समिति ने सुझाव दिया है कि जानबूझकर की गई टैक्स चोरी और अनजाने में हुई चूक में अंतर स्पष्ट किया जाना चाहिए. CGST कानून की धारा 69 और 132 के तहत गिरफ्तारी के कड़े प्रावधानों में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिस पर इस अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों में विचार हो सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही संकेत दिए थे कि जीएसटी सुधारों का अगला चरण कारोबारियों का भरोसा बढ़ाने और निवेश को आसान बनाने पर केंद्रित होगा. रिफंड और रिटर्न की तेज प्रक्रिया से देश भर के व्यवसायियों को वर्किंग कैपिटल प्रबंधन में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें-CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…
Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के…
Russia Ukraine Peace Plan: रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत ने ऊर्जा ढांचे, Black Sea shipping और…
Nana Patekar On Virat Kohli: नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं…
Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया…
IMF Warning: अगर खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जल्द खत्म भी हो जाता है, तो ऊर्जा…