उत्तर प्रदेश

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को तेज करते हुए कांग्रेस ने आज देशभर में ‘काला दिवस’ (Black Day) मनाने का ऐलान किया है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि जंतर-मंतर की ओर मार्च करते समय सांसदों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और बदसलूकी की गई, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है.

चुनाव आयोग और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. सांसदों के साथ हुई घटना के विरोध में आज पूरे देश में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक ‘काला दिवस’ के तहत प्रदर्शन कर निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग की जा रही है.

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

कांग्रेस और INDIA गठबंधन के घटक दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि निर्वाचन आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन जरूरी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार इस विरोध प्रदर्शन की कमान संभाले हुए हैं.

जंतर-मंतर मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवाई का आरोप

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे. आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और बल प्रयोग किया. इस दौरान हुए लाठीचार्ज में कई नेताओं के घायल होने की खबर है, जिसे पार्टी ने ‘संविधान पर हमला’ करार दिया है.

ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन के निर्देश

सांसदों के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने आठ अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र का ‘काला दिवस’ घोषित किया है. केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्षों, जिला और ब्लॉक-मंडल इकाइयों को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से सड़कों पर उतरकर विरोध जताने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढे़ं-बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago