बिजनेस

AEL Q4 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा FY-25 की चौथी तिमाही में 7.5 गुना बढ़ा, सालाना आय 1,00,365 करोड़ हुई

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7.5 गुना बढ़कर 3,845 करोड़ रुपए हो गया, जो कि वित्त वर्ष 24 की समान अवधि में 449 करोड़ रुपए था.

जनवरी-मार्च तिमाही के AEL के मुनाफे में अदाणी विल्मर लिमिटेड की 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के बाद कंपनी को 3,946 करोड़ रुपए की वन-टाइम इनकम शामिल है.

पूरे वित्त वर्ष में आय और PBT में वृद्धि

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की आय सालाना आधार पर 2 प्रतिशत बढ़कर 1,00,365 करोड़ रुपए हो गई है. साथ ही, कंसोलिडेटेड कर से पहले मुनाफा (PBT) 16 प्रतिशत बढ़कर 6,533 करोड़ रुपए हो गया है.

कंपनी ने बयान में कहा, “वित्त वर्ष 25 के लिए ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 16,722 करोड़ रुपए हो गया है.” कंपनी के शानदार प्रदर्शन की वजह इनक्यूबेटिंग बिजनेस का शानदार प्रदर्शन करना है.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी एंटरप्राइजेज में हम ऐसे व्यवसायों का निर्माण कर रहे हैं, जो भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर के लिए आगे का रास्ता तय करेंगे.”

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सौर विस्तार

अरबपति कारोबारी ने कहा, “वित्त वर्ष 25 में हमारा शानदार प्रदर्शन पैमाने, गति और स्थिरता में हमारी ताकत का प्रत्यक्ष परिणाम है. हमारे इनक्यूबेटिंग व्यवसायों में प्रभावशाली वृद्धि अनुशासित एग्जीक्यूशन, भविष्य-केंद्रित निवेश और परिचालन उत्कृष्टता, इनोवेशन और स्थिरता की प्रतिबद्धता की शक्ति को दर्शाता है.”

वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने वित्तीय समापन के साथ 6 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता के लिए सौर सेल और मॉड्यूल लाइनों का विस्तार शुरू किया. सौर विनिर्माण में मॉड्यूल की बिक्री सालाना आधार पर 59 प्रतिशत बढ़कर 4,263 मेगावाट हो गई.

नोएडा डेटा सेंटर का निर्माण और संचालन शुरू

कंपनी ने बताया कि अदाणीकॉनेक्स ने नोएडा डेटा सेंटर का निर्माण भी पूरा कर लिया है और 10 मेगावाट की प्रारंभिक क्षमता के साथ परिचालन शुरू कर दिया है.

खनन क्षेत्र में परसा कोल ब्लॉक ने परिचालन शुरू कर दिया है. AEL ने कहा कि उसने न केवल मजबूत परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन किया है, बल्कि बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, क्षमता विस्तार और अपने व्यवसायों की परिसंपत्ति उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया है.

ये भी पढ़ें: ‘भारत की कहानियाँ दुनिया को जोड़ेंगी’, WAVES 2025 के उद्घाटन सत्र में मुकेश अंबानी का संबोधन

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

28 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

35 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

41 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

46 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

60 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago