बिजनेस

अदाणी एंटरप्राइजेज का 1,000 करोड़ रुपए का एनसीडी इश्यू खुलते ही 3 घंटों में पूरा सब्सक्राइब हुआ

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का 1,000 करोड़ रुपए मूल्य का सुरक्षित, रेटेड और सूचीबद्ध रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) इश्यू बुधवार को खुलने के तीन घंटों के अंदर ही पूरा सब्सक्राइब हो गया है.

यह अदाणी एंटरप्राइजेज का दूसरा पब्लिक एनसीडी इश्यू था. स्टॉक एक्सचेंज पर दिए गए डेटा के मुताबिक, बॉन्ड्स इश्यू को 15.30 बजे तक 1,400 करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां मिल चुकी थीं.

यह पेशकश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर था, जिसमें खुदरा निवेशकों, हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (एचएनआई) और कॉरपोरेट्स सहित पूरे गैर-संस्थागत सेगमेंट की भागीदारी देखी गई. यह इश्यू 22 जुलाई को बंद होना था, लेकिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाने के कारण इसके जल्दी बंद होने की संभावना है.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस बॉन्ड इश्यू को जो बात अलग बनाती है, वह गैर-संस्थागत सेगमेंट, खुदरा एचएनआई और कॉर्पोरेट निवेशकों की मजबूत भागीदारी है. इसकी वजह कंपनी का आधार और क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत होना है.

इश्यू का बेस साइज 500 करोड़ रुपए है

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी और बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत की सबसे बड़ी सूचीबद्ध बिजनेस इनक्यूबेटर के अनुसार, इश्यू का बेस साइज 500 करोड़ रुपए का है, जिसमें अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए (ग्रीन शू ऑप्शन) तक ओवर-सब्सक्रिप्शन को बनाए रखने का विकल्प है, जिससे कुल इश्यू का साइज 1,000 करोड़ रुपए हो जाता है.

प्रत्येक एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपए है. प्रत्येक आवेदन में न्यूनतम 10 एनसीडी के लिए अप्लाई करना होगा. न्यूनतम आवेदन राशि 10,000 रुपए होगी.

कंपनी के अनुसार, एनसीडी समान रेटिंग वाले एनसीडी और सावधि जमा की तुलना में प्रतिस्पर्धी यील्ड्स प्रदान करते हैं और इन्हें बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित एनसीडी को “केयर एए-; स्थिर” और “(आईसीआरए) एए- (स्थिर)” रेटिंग मिली है.

कंपनी ने कहा कि एनसीडी 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि में उपलब्ध हैं, जिसमें आठ सीरीज में तिमाही, वार्षिक और संचयी ब्याज भुगतान विकल्प हैं.


ये भी पढ़ें: अदाणी पावर ने VIPL का 4,000 करोड़ में किया अधिग्रहण, कंपनी ने कहा- हम भारत के ‘सबको बिजली’ दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

40 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago