बिजनेस

अदाणी ग्रुप बना रहा एआई का साम्राज्य, डेटा सेंटर निर्माण में करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

Adani Group: अदाणी ग्रुप की 100 अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना, जिसके तहत 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित और एआई-तैयार हाइपरस्केल डेटा सेंटर बनाए जाएंगे, वैश्विक एआई अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका को नया आकार दे सकती है. यह बात कार्बन क्रेडिट्स डॉट कॉम नामक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित एक लेख में कही गई है.

लेख में कहा गया है कि सबसे पहले इस निवेश का पैमाना ध्यान आकर्षित करता है. अदाणी का सीधा 100 अरब डॉलर का निवेश सर्वर मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत विद्युत प्रणालियों, संप्रभु क्लाउड प्लेटफॉर्म और अन्य संबंधित उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब डॉलर के निवेश को प्रेरित कर सकता है. इससे अगले दशक में भारत में 250 अरब डॉलर का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम विकसित हो सकता है.

अदाणी समूह अपनी मौजूदा 2 गीगावाट क्षमता को बढ़ाकर 5 गीगावाट तक ले जाने की योजना बना रहा है. इससे भारत दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा संचालित एआई डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म में से एक बन सकता है.

गूगल के साथ डेटा सेंटर कैंपस बनायेगा अदाणी ग्रुप

लेख में यह भी बताया गया है कि अदाणी ग्रुप ने कई रणनीतिक साझेदारियां की हैं. इसमें अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल के साथ विशाखापट्टनम में गीगावाट स्तर का एआई डेटा सेंटर कैंपस बनाना शामिल है. साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के साथ हैदराबाद और पुणे में बड़े कैंपस विकसित करने की योजना है.

इसके अलावा कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ उच्च प्रदर्शन वाले डिजिटल कॉमर्स और बड़े एआई वर्कलोड के लिए एक और एआई-केंद्रित सुविधा विकसित करने पर बातचीत कर रही है.

लेख में कहा गया है कि पारंपरिक डेटा सेंटर परियोजनाओं के विपरीत, यह 5 गीगावाट परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, ट्रांसमिशन नेटवर्क, ऊर्जा भंडारण और हाइपरस्केल एआई कंप्यूटिंग को एक समन्वित ढांचे में जोड़ती है. इससे ऊर्जा बैकअप और कंप्यूटिंग क्षमता का विस्तार साथ-साथ होगा.

प्राथमिकता में है डेटा संप्रभुता

लेख के अनुसार, यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एआई वर्कलोड तेजी से अधिक ऊर्जा खपत करने लगे हैं. आधुनिक एआई रैक अक्सर प्रति यूनिट 30 किलोवाट या उससे अधिक बिजली खपत करते हैं.

डेटा संप्रभुता भी प्राथमिकता में है. समर्पित कंप्यूटिंग क्षमता भारतीय बड़े भाषा मॉडल और राष्ट्रीय डेटा पहलों का समर्थन करेगी. इससे संवेदनशील डेटा देश के भीतर ही सुरक्षित रह सकेगा, जबकि वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ भी मिलेगा.

एआई की वृद्धि सीधे ऊर्जा उपलब्धता से जुड़ी है. दुनिया भर में एआई अपनाने की तेजी से बिजली की मांग और कार्बन उत्सर्जन को लेकर चिंता बढ़ी है.

गुजरात में चाली है नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट

अदाणी ग्रुप अपनी एआई विस्तार योजना को नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित करना चाहता है, जिसका प्रमुख आधार गुजरात का 30 गीगावाट क्षमता वाला खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट है, जिसमें से 10 गीगावाट से अधिक पहले ही चालू हो चुका है.

इसके साथ ही समूह ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए 55 अरब डॉलर अतिरिक्त निवेश का भी संकल्प लिया है, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े बैटरी ऊर्जा भंडारण सिस्टम में से एक शामिल है.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा में गूंजेगी नितिन नबीन की आवाज! बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार

भारत का औद्योगिक आधार होगा मजबूत

वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं ने ट्रांसफॉर्मर, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रिड सिस्टम की आपूर्ति में कमजोरियां उजागर की हैं. इसलिए अदाणी ग्रुप भारत में ही उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर, उन्नत पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, इनवर्टर और औद्योगिक ताप प्रबंधन समाधान बनाने के लिए घरेलू साझेदारियों में सह-निवेश की योजना बना रहा है. इससे विदेशी निर्भरता कम होगी और भारत का औद्योगिक आधार मजबूत होगा.

लेख में कहा गया है कि भविष्य में भारत केवल डेटा हब नहीं रहेगा, बल्कि अगली पीढ़ी के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माता और निर्यातक भी बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

27 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

42 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

47 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

48 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

59 minutes ago