देश

राज्यसभा में गूंजेगी नितिन नबीन की आवाज! बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार

Nitin Nabin: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर पिछले काफी दिनों से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बिहार से बीजेपी ने श्री शिवेश कुमार को भी उम्मीदवार बनाया है. इस चुनाव में दोनों की जीत तय मानी जा रही है.

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसको लेकर नामांकन का आज अंतिम दिन था. विधायकों की संख्या के लिहाज से एनडीए की 4 सीटों पर जीत तय है, लेकिन बीजेपी की नजर राज्य की सभी 5 सीटों पर है.

ये है समीकरण

उधर राजद ने भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है. बिहार में राज्यसभा के 1 उम्मीदवार जीताने के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है. एनडीए के पास कुल 202 विधायक हैं. वहीं महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं.

AIMIM के हाथ में जीत की चाबी

बिहार में राज्यसभा के 5वें उम्मीदवार की जीत की चाबी AIMIM के हाथ में है, क्योंकि उसके पास 5 विधायक हैं. अगर महागठबंधन को AIMIM वोट करती है तो उसका एक उम्मीदवार राज्यसभा की चौखट लांघ सकता है.अब देखना ये होगा कि क्या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी महागठबंधन का समर्थन करती है या फिर बीजेपी का साथ देती है.

ये भी पढ़ें- 500 साल पुराने श्राप से बचने के लिए आधी रात दो बच्चों का अनोखा विवाह, एक बना दूल्हा और दूसरे को निभानी पड़ी दुल्हन की भूमिका

पटना में खेली होली

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज सुबह ही पटना में होली खेली. उन्होंने पटना में राम खेले होली…गाने पर फूल बरसाए, तालियां बजाकर झूमते नजर आए. इस दौरान मंच के नीचे खड़ीं महिलाओं ने उनसे कहा— “राष्ट्रीय अध्यक्ष जी फोटो खिंचवाइएगा तब जाइएगा.” इस पर नितिन नबीन बोले— “अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही खींच देता हूं.”

‘आज होली है, गाने सुनना चाहिए भाषण नहीं’

होली के मौके पर नितिन नबीन ने कहा— “आज होली है और होली पर गाने सुनना चाहिए भाषण नहीं, इसलिए आप गानों का मजा लीजिए”. बेली रोड के चटकारा फूड कोर्ट में ये पार्टी रखी गई है. इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. 15-20 मिनट रुकने के बाद नितिन नवीन कार्यक्रम से चले गए. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया. अब कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात यह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

4 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

9 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

10 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

21 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

42 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago