बिजनेस

अदाणी ग्रुप अगले पांच सालों में ओडिशा में 2.3 लाख करोड़ रुपये का करेगा निवेश

अदाणी ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में ओडिशा में बिजली, सीमेंट, इंडस्ट्रियल पार्क, एल्यूमिनियम और सिटी गैस जैसे क्षेत्रों में 2.3 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का संकल्प लिया है. अदाणी पोर्ट्स और SEZ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करन अदाणी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से मुलाकात की और इस निवेश को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया.

‘उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया. यह ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित एक प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन है, जिसका उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन का केंद्र और भारत का एक प्रमुख निवेश व औद्योगिक केंद्र बनाना है.

‘उत्कर्ष ओडिशा 2025’ में अदाणी ग्रुप का यह निवेश प्रस्ताव अब तक का किसी भी बिजनेस ग्रुप का सबसे बड़ा निवेश इरादा है. इस मौके पर धामरा हवाईपट्टी पर पहली टेस्ट फ्लाइट भी सफलतापूर्वक उतरी.

अदाणी टोटल गैस के छह प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

इस अवसर पर अदाणी टोटल गैस के छह प्रोजेक्ट्स को भी शुरू किया गया. ये प्रोजेक्ट्स हैं: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ईवी चार्जिंग स्टेशन, भद्रक में LNG-कम-मल्टी-फ्यूल हब का ग्राउंडब्रेकिंग, बालासोर में CNG स्टेशन का निर्माण (जल्द ही जनता के लिए खुलेगा), भद्रक में घरेलू PNG कनेक्शन का पहला उपयोग और गैस बर्नर चालू, मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में पहला CNG स्टेशन (जल्द ही जनता के लिए खुलेगा), भुवनेश्वर में सिटी गेट स्टेशन-कम-मदर स्टेशन प्रोजेक्ट पूरा होना.

‘उत्कर्ष ओडिशा’ का उद्देश्य राज्य को न केवल औद्योगिक विकास में आगे बढ़ाना है, बल्कि इसे देश के पूरब में एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना भी है.


ये भी पढ़ें- पैसे की चिंता छोड़ें! ये 5 सरकारी योजनाएं बना सकती हैं आपको सफल Businessman


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

30 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

56 minutes ago