बागेश्वर धाम के प्रमुख और बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाईं. वह अपने शिष्यों और अनुयायिओं के साथ महाकुंभ पहुंचे थे. डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती और हमारे सभी शिष्यों के साथ संगम में डुबकी लगाई. हमारे साथ करीब 40-50 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी डुबकी लगाई.
बागेश्वर बाबा ने संगम में पांच डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, “मेरी पहली डुबकी हिंदू राष्ट्र के लिए थी, दूसरी बागेश्वर धाम के लिए थी, तीसरी भारत में बागेश्वर धाम के अनुयायियों के लिए थी, चौथी हमारे सभी संतों और द्रष्टाओं की भलाई के लिए थी, और पांचवीं उन सभी लोगों की दीर्घायु के लिए थी जो हमारे धर्म और विश्व की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.”
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर काम देश की गरीबी मिटाने के लिए नहीं होता. उन्होंने कहा, “हज यात्रा या कैंडल जलाने से गरीबी खत्म नहीं होती, लेकिन संगम में डुबकी लगाने से बीमारी जरूर दूर होती है.” बाबा बागेश्वर ने सभी से इस पवित्र अवसर पर संगम आने का आग्रह करते हुए कहा, “हर व्यक्ति को यहां आना चाहिए, जो नहीं आएगा, उसे वह देशद्रोही कहलाएगा.”
परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भी संगम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ डुबकी लगाई. इसके बाद उन्होंने कहा, “आज हम संगम का वास्तविक स्वरूप देख पा रहे हैं, भारत और विश्व के श्रद्धालुओं का संगम. यह शब्दों से परे है.”
ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, अनुपम खेर से लेकर अदा शर्मा तक ने लगाई आस्था की डुबकी
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…