बिजनेस

अडानी ग्रुप का बड़ा दांव: 1,500 करोड़ रुपये में खरीदी जयपी फर्टिलाइजर्स, कानपुर में बनेगा लॉजिस्टिक्स का नया हब

Adani Ports: बिजनेस जगत से एक बड़ी खबर आ रही है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) को लेकर एक बड़ा सौदा किया है. कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से मंजूर रेजोल्यूशन प्लान के तहत, जयपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 1,500 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए एक पक्का समझौता कर लिया है. सरल शब्दों में कहें तो अडानी पोर्ट्स अब जयपी फर्टिलाइजर्स की 100% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है.

कानपुर की 243 एकड़ जमीन पर अडानी की नजर

इस सौदे की सबसे खास बात यह है कि जयपी फर्टिलाइजर्स दरअसल ‘कानपुर फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड’ की होल्डिंग कंपनी है. इस अधिग्रहण के जरिए अडानी पोर्ट्स को कानपुर फर्टिलाइजर्स पर इनडायरेक्ट कंट्रोल मिल जाएगा, जिसके पास कानपुर में लगभग 243 एकड़ बेशकीमती इंडस्ट्रियल और कमर्शियल जमीन है.

कंपनी का कहना है कि यह जमीन रणनीतिक रूप से बेहद खास जगह पर है. अडानी ग्रुप इस जमीन का इस्तेमाल बड़े-बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क और हाई-टेक वेयरहाउसिंग (गोदाम) सुविधाएं विकसित करने के लिए करने वाला है.

उत्तर भारत में पैर पसारने की तैयारी

अडानी पोर्ट्स के मुताबिक, यह डील उनकी उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वे उत्तर भारत में अपने इनलैंड लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस को मजबूत करना चाहते हैं. कंपनी का लक्ष्य साल 2031 तक अपने मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क नेटवर्क को 12 से बढ़ाकर 16 करना और वेयरहाउसिंग क्षमता को करीब चार गुना तक ले जाना है. यह सौदा इस लॉन्ग-टर्म गोल को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें- RBI के लॉकर से लेकर मंदिरों में चढ़ावे और गृहणियों की तिजोरी तक, भारत के पास कुल इतना सोना है? देखें दुनिया के टॉप देशों की लिस्ट

कब तक पूरा होगा यह सौदा?

यह पूरी डील अडानी एंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा कर्जदार जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए सौंपे गए रेजोल्यूशन प्लान का हिस्सा है, जिसे अमलीजामा पहनाने में अडानी पोर्ट्स मदद कर रही है.

इस डील को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से अगस्त 2025 में ही हरी झंडी मिल गई थी, जबकि NCLAT ने मई 2026 में इस प्लान को सही ठहराया. 17 मार्च 2026 को मिले NCLT के अप्रूवल के बाद, उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 90 दिनों के भीतर यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

इसके अलावा, अडानी पावर ने भी जयप्रकाश पावर वेंचर्स में 24 फीसदी हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश के चुर्क थर्मल प्लांट को खरीदने की योजना का एलान किया है. इस बड़ी खबर के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 1.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago