खेल

चोट नहीं बल्कि ‘अनबन’ बनी वजह? CSK और MS Dhoni के बीच बढ़ी दूरियां, अगले सीजन खेलेंगे दूसरी टीम से!

IPL गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिस पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एमएस धोनी के फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल होगा. खबर है कि क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल और अटूट मानी जाने वाली यह जोड़ी अब टूटने की कगार पर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2026 के बाद धोनी और सीएसके का यह सफर हमेशा के लिए खत्म हो सकता है.

क्या किसी दूसरी टीम से खेलेंगे थाला?

क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी अगले सीजन में शायद ही चेन्नई की पीली जर्सी में नजर आएं. हालांकि, धोनी ने अभी तक आईपीएल से पूरी तरह संन्यास का ऐलान नहीं किया है.

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अगर वह अगले सीजन में मैदान पर उतरते भी हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि वह चेन्नई को छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे. आईपीएल 2026 में धोनी ने भले ही एक भी मैच न खेला हो, लेकिन वह टीम के आखिरी होम मैच के दौरान मैदान पर दिखे थे, जिसे अब उनका आखिरी विदाई मैच माना जा रहा है.

चोट नहीं, ‘अनबन’ बनी वजह?

सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात इतनी आगे बढ़ गई? रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी का इस सीजन टीम से बाहर बैठना सिर्फ उनकी फिटनेस या पिंडली की चोट की वजह से नहीं था. इसके पीछे असली वजह फ्रेंचाइजी की भविष्य की प्लानिंग और दोनों पक्षों के बीच बढ़ते मतभेद हैं.

बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों में टीम मैनेजमेंट और धोनी के बीच कई फैसलों को लेकर खींचतान चल रही थी. धोनी खासकर खिलाड़ियों के ट्रांसफर और टीम सिलेक्शन से जुड़े कुछ फैसलों से खुश नहीं थे. मैनेजमेंट ने कई बड़े फैसले धोनी को बिना भरोसे में लिए या बिना उनसे चर्चा किए ही ले लिए. इसी वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और दूरियां बढ़ती चली गईं. अब चेन्नई की टीम पूरी तरह से युवाओं के भरोसे आगे का भविष्य देख रही है.

ये भी पढ़ें- प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर भी केकेआर का खेल बिगाड़ने उतरी मुंबई इंडियंस, कप्तान पांड्या बोले- खेल का लुत्फ उठाने आए हैं

फैंस के लिए इमोशनल पल

एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का साथ साल 2008 यानी आईपीएल के पहले सीजन से है. बीच में जब दो साल के लिए सीएसके बैन हुई थी, सिर्फ तभी धोनी दूसरी टीम (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) के लिए खेले थे. धोनी की ही कप्तानी में चेन्नई ने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल ट्रॉफी और 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है.

सीएसके का मतलब ही फैंस के लिए धोनी रहा है. ऐसे में अगर ‘थाला’ किसी दूसरी टीम की जर्सी पहनकर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विरोधी बनकर उतरते हैं, तो वह नजारा करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए बेहद भावुक और हैरान करने वाला होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago