अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना
Adani Ports Colombo: श्रीलंका के समुद्री कारोबार के लिए गुरुवार का दिन अहम रहा. प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) के दूसरे चरण के विस्तार का उद्घाटन किया. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के इस टर्मिनल के विस्तार पर करीब 750 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया है. इसके बाद टर्मिनल की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता 1.6 मिलियन TEUs से बढ़कर 3.2 मिलियन TEUs हो गई है.
इस विस्तार के साथ कोलंबो बंदरगाह की क्षेत्रीय भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है. बंदरगाह का लक्ष्य 2028 तक सालाना 13 मिलियन TEUs कंटेनर संभालने का है. CWIT की नई क्षमता उसे कोलंबो पोर्ट के अनुमानित कंटेनर कारोबार में करीब 25 फीसदी हिस्सेदारी संभालने की स्थिति में ला सकती है.
CWIT ने कम समय में अपनी पहचान बनाई है. संचालन शुरू होने के बाद 2024 में यह पहला ऐसा टर्मिनल बना, जिसने सिर्फ एक साल में 1 मिलियन TEUs का आंकड़ा पार किया. इसके बाद करीब 18 महीनों में ही यहां 2 मिलियन TEUs कंटेनरों की हैंडलिंग पूरी हो गई.
APSEZ के होल-टाइम डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा कि यह निवेश टर्मिनल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों के भरोसे को दिखाता है. उनके मुताबिक, आधुनिक ऑटोमेशन, गहरे पानी की सुविधा और बढ़ी क्षमता CWIT को ट्रांसशिपमेंट के एक बड़े केंद्र के तौर पर मजबूत करेगी. इससे श्रीलंका के आयात-निर्यात कारोबार को भी मदद मिलने की उम्मीद है.
विस्तार के बाद CWIT पर एक साथ तीन अल्ट्रा-लार्ज कंटेनर जहाजों को बर्थ किया जा सकेगा. इससे कोलंबो की ईस्ट-वेस्ट ट्रेड रूट पर क्षमता बढ़ेगी और बड़े अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को संभालना आसान होगा.
CWIT को श्रीलंका का पहला पूरी तरह ऑटोमेटेड डीप-वॉटर कंटेनर टर्मिनल भी बताया गया है. यहां पूरी तरह इलेक्ट्रिफाइड ऑपरेशन का इस्तेमाल होता है, जिससे टर्मिनल पर टेलपाइप उत्सर्जन नहीं होता.
प्रधानमंत्री अमरसूर्या ने कहा कि इस तरह की आधुनिक बुनियादी सुविधाएं श्रीलंका के आर्थिक विकास में योगदान दे सकती हैं. उनके अनुसार, ऐसे निवेश रोजगार पैदा करने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार आकर्षित करने और श्रीलंका को हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख समुद्री एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने की दिशा में मदद कर सकते हैं, जॉन कील्स ग्रुप के चेयरपर्सन कृष्ण बालेंद्र ने भी 2 मिलियन TEUs का आंकड़ा पार करने को साझेदारी की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
-भारत एक्सप्रेस
परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…
UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…
Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…