बिजनेस

दोस्ती में नई एनर्जी! अदाणी पावर 770 MW प्रोजेक्ट के जरिए सर्दियों में भूटान को देगा बिजली, गर्मियों में भारत को मिलेगा फायदा

Adani Power: अदाणी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने मंगलवार को भूटान के जेमगांग जिले में 770 मेगावाट की चमखरछू-I जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया.

यह दोनों कंपनियों के बीच दूसरी बड़ी पनबिजली साझेदारी है. इससे पहले सितंबर 2025 में दोनों ने 570 मेगावाट की वांगछू जलविद्युत परियोजना के लिए समझौता किया था.

यह परियोजना मई 2025 में अदाणी समूह और DGPC के बीच हुए 5,000 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास से जुड़े समझौता ज्ञापन का भी हिस्सा है.

समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनचेन दाशो त्शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे. उनके अलावा भूटान सरकार, ड्रुक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स, भूटान पावर कॉरपोरेशन, DGPC और अदाणी पावर के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

भूटान के साथ सहयोग को मजबूत करेगी साझेदारी

अदाणी पावर के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा कि यह साझेदारी भूटान के साथ सहयोग को और मजबूत करेगी और दक्षिण एशिया के ऊर्जा बदलाव में मदद करेगी. उन्होंने कहा कि यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता कम करने और साझा स्थिरता लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देगी.

चमखरछू-I परियोजना भूटान की सर्दियों में बिजली की सबसे अधिक मांग को पूरा करने में मदद करेगी. वहीं, गर्मियों के महीनों में देश में पैदा होने वाली अतिरिक्त हरित बिजली को भारत को निर्यात किया जा सकेगा.

चमखरछू नदी पर बनेगी परियोजना

केंद्रीय भूटान के जेमगांग जिले में चमखरछू नदी पर बनने वाली इस परियोजना को बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (BOOT) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. इसमें अदाणी पावर और DGPC की हिस्सेदारी क्रमशः 49:51 प्रतिशत होगी. परियोजना के वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तारीख से 30 साल की रियायत अवधि होगी.

DGPC के प्रबंध निदेशक दाशो छेवांग रिनजिन ने कहा कि यह परियोजना भूटान की सर्दियों की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी और अतिरिक्त स्वच्छ बिजली को भारत को निर्यात करने में सक्षम बनाएगी.

ऊर्जा क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

770 मेगावाट की यह परियोजना भूटान की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय सहयोग को भी मजबूत करेगी. परियोजना का निर्माण 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है और इसके छह साल बाद इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें- नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

यह परियोजना भारत और भूटान के बीच जलविद्युत क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ लंबे समय के लिए क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago