बिजनेस

Airtel Signs Deal with Elon Musk: धमाका! SpaceX की भारत में हुई एंट्री… भारती Airtel के साथ हुआ करार

Airtel Signs Deal with SpaceX: एलन मस्क की कंपनी SpaceX अब भारत में अपनी सेवाएं देने की तैयारी कर रही है. Starlink Satellite Internet को भारत में लाने के लिए Bharti Airtel ने SpaceX के साथ करार किया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी कि उसने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा Starlink लॉन्च करने के लिए SpaceX के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

लंबे समय से भारत आना चाहता था Starlink

रायटर्स के अनुसार, SpaceX का Starlink लंबे समय से भारत में अपनी सेवाएं शुरू करना चाहता था. हाल ही में, अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio के साथ इस मुद्दे पर टकराव हुआ था, जब बात सैटेलाइट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने की आई. भारत सरकार ने इस मामले में Elon Musk के पक्ष में फैसला लिया है और कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन किया जाना चाहिए, न कि इसकी नीलामी. हालांकि, Starlink का लाइसेंस आवेदन अभी भी सरकारी समीक्षा के तहत है.

Airtel ने दी जानकारी

Airtel ने एक बयान में बताया कि SpaceX और एयरटेल, व्यावसायिक ग्राहकों को Starlink के उपकरण और सेवाएं प्रदान करने के लिए सहयोग करेंगे. इसके अलावा, वे स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्शन भी उपलब्ध कराएंगे. दोनों कंपनियां एयरटेल नेटवर्क के विस्तार और विकास में मदद करने के लिए Starlink के तरीकों पर विचार करेंगी, जबकि SpaceX भारत में एयरटेल के ग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं का उपयोग करेगी.

यह घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाशिंगटन में Elon Musk से मुलाकात के कुछ सप्ताह बाद की गई है, जहां दोनों के बीच अंतरिक्ष, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

2 minutes ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

16 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

34 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

43 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago