मनोरंजन

Khesari Lal Yadav ने जमाया होली का रंग, Akanksha Puri को देख कहा-लोहा गरमबा…

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए होली का खास तोहफा लेकर आए हैं. इस महीने उनकी फेमस फिल्म ‘रिश्ते’ (Rishtey) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसके रिलीज से पहले, आज मंगलवार को इस फिल्म का एक शानदार गाना ‘रिश्ते’ लॉन्च कर दिया गया है. SRK म्यूजिक पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

खेसारी और खुशी कक्कड़ ने सजाई सुरों की महफिल

इस गाने को खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी पर फिल्माया गया है. इसे खेसारी ने खुशी कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. इस गाने के लेखक और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं, जिन्होंने इसे बेहतरीन अंदाज में पेश किया है.

डांस मूव्स और केमिस्ट्री ने जीता दिल

गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों के शानदार डांस मूव्स ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है. सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. एक यूजर ने लिखा, “यह गाना तो इस बार की होली पर धूम मचाएगा!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “फिल्म का गाना कम और एल्बम सॉन्ग ज्यादा लग रहा है.”

होली पर रिलीज होगी फिल्म ‘रिश्ते’

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को इस गाने की रिलीज की जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने अपनी फिल्म ‘रिश्ते’ की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है. उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘रिश्ते’ का नया वीडियो सॉन्ग आ गया है. यह फिल्म 14 मार्च को होली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”

ये भी पढ़ें: kissing Controversy: Udit Narayan ने भरी महफिल में मारा जोक, कहा- पप्पी तो ठीक है लेकिन…

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

12 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

32 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago