खेल

भारत के WTC Final 2025 से बाहर होने पर लॉर्ड्स को होगा 38 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

WTC Final 2025: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम 11 से 15 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025 फाइनल की मेजबानी करेगा. इस खिताबी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना अंक तालिका में टॉप पर रही दक्षिण अफ्रीका से होगा. पहली बार WTC फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा, लेकिन इस प्रतिष्ठित मैदान को भारत के बाहर होने से करीब 38 करोड़ रुपये (4 मिलियन पाउंड) का नुकसान हो सकता है.

भारत के बाहर होने से टिकटों की मांग घटी

“टूर्नामेंट आयोजकों ने शुरुआत में टिकटों की कीमतें ऊंची रखी थीं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय फैंस की भारी मांग रहेगी. लेकिन भारत के बाहर होने से MCC को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ,” The Times की रिपोर्ट में बताया गया.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम तीसरी बार लगातार WTC फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार थी. हालांकि, घर में न्यूजीलैंड से 0-3 की चौंकाने वाली हार और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार ने भारत की उम्मीदें तोड़ दीं. आखिरी आठ मैचों में छह हार झेलने के बाद टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई.

लॉर्ड्स ने टिकट के दाम घटाए

“भारत की संभावित भागीदारी को देखते हुए टिकटों के दाम प्रीमियम रखे गए थे. लेकिन जब साफ हो गया कि भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा, तो MCC ने कीमतें घटाने का फैसला लिया. खाली स्टेडियम से बेहतर एक भरा हुआ स्टेडियम होना जरूरी था,” रिपोर्ट में कहा गया.

पिछले साल टिकटों के ऊंचे दामों को लेकर आलोचना झेलने के बाद MCC ने इस बार दरों में बदलाव किया.

“इस साल टिकटों की कीमतों में लचीलापन अपनाने का फैसला लिया गया. अब टिकट 40 से 90 पाउंड के बीच मिल रहे हैं, जो पहले की तुलना में करीब 50 पाउंड सस्ते हैं. पहले ऊंची कीमत पर टिकट खरीद चुके MCC मेंबर्स को अंतर की राशि वापस कर दी गई है,” The Times ने रिपोर्ट में बताया.

लॉर्ड्स जुलाई में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की भी मेजबानी करेगा. यह मुकाबला 10 से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा.


ये भी पढ़ें- 28 Ball Century: AB डिविलियर्स ने रिटायरमेंट के बाद कर दी छक्कों की बारिश, ठोंका रिकॉर्ड तोड़ शतक


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

11 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago