प्रतीकात्मक तस्वीर
AJIO ने सोमवार को अपने फ्लैगशिप सेल इवेंट ‘बिग बोल्ड सेल’ (BBS) 2023 को अब तक की सबसे बड़ा इवेंट बताया है. रिलायंस रिटेल का अभिन्न अंग AJIO एक ऑनलाइन फैशन रिटेलर है. देशभर में 19000 से ज्यादा लोकेशन पर लोगों ने इस सेल में हिस्सा लिया.
AJIO की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आधी रात को बिक्री शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करने से लेकर अपने पसंदीदा उत्पादों के ‘डील’ हासिल करने तक, कस्टमर्स को कलेक्शन बेहद पंसद आया और उन्होंने इसे फैशन का उत्सव बना दिया.
इसमें कहा गया कि सेल शुरू होने के पहले घंटे से ही कस्टमर्स ने 1.3 मिलियन स्टाइल्स में AJIO पर 1200 मिलियन मिनट से ज्यादा खरीदारी की. साथ ही सेल के पिछले सीजन की तुलना में कुल ऑर्डर 40 प्रतिशत बढ़ गया. इस दौरान समर कलेक्शन की ज्यादा डिमांड रही और बुडा जीन्स कंपनी, GAP, और मार्क्स एंड स्पेंसर जैसे ब्रांड्स के स्टाइलिस आउटफिट्स लोगों ने ज्यादा देखे. ग्राहकों ने फैशन, लाइफस्टाइल, घर की सजावट, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स, ज्वेलरी व पर्सनल केयर संबंधी सामान खरीदने के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रांड, प्राइवेट लेबल्स व स्थानीय कंपनियों में से अपनी पंसदीदा चीजों की जमकर खरीदारी की.
खासकर 2023 एडिशन में छोटे शहरों और कस्बों में खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आया. कुल ऑर्डर का 50 फीसदी टियर 2 और 3 मार्केट से था. AJIO ने कहा कि यह इसकी बढ़ती क्षेत्रीय पहुंच और लोकप्रियता को दर्शाता है. AJIO के सीईओ विनीत नय्यर ने कहा कि ‘बिग बोल्ड सेल’ के लिए ग्राहकों ने जो प्यार दिखाया है, उससे हम खुश हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एडिशन के मुकाबले 40 फीसदी ऑर्डर बढ़े हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…