Adani Group Ambuja Cement: अडाणी समूह की कंपनी Ambuja Cements को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि मिली है. कंपनी को Indo-Swedish Green Transition Partnership के तहत पहले कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन (CCU) पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है. यह चयन स्वीडिश एनर्जी एजेंसी (SEA) ने अंबुजा सीमेंट के मजबूत टेक्नो-इकोनॉमिक असेसमेंट और इसके व्यावसायिक रूप से सफल कार्बन सर्कुलैरिटी मॉडल को देखते हुए किया है.
यह दुनिया के सीमेंट सेक्टर में अपनी तरह की पहली साझेदारी मानी जा रही है. इस घोषणा को SEA और भारत में स्वीडन के दूतावास ने किया. यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित India-Sweden Green Transition Roundtable में दोनों देशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया.
SEA ने दुनिया भर के बड़े सीमेंट निर्माताओं द्वारा भेजे गए कई प्रस्तावों का मूल्यांकन किया था. इसमें अंबुजा का मॉडल सबसे मजबूत पाया गया. यह प्रोजेक्ट भारत के सीमेंट सेक्टर में CO₂ कैप्चर, उसका रूपांतरण और उपयोग को दिखाने वाला एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म होगा, जो भविष्य में बड़े पैमाने पर अपनाए जाने का रास्ता खोल सकता है.
स्वीडन सरकार के विशेषज्ञों की एक टीम अब अंबुजा के प्लांटों पर आकर पायलट प्रोजेक्ट के लिए उन्नत फीजिबिलिटी और इंटीग्रेशन असेसमेंट शुरू करेगी. उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट औद्योगिक स्तर पर CO₂ घटाने में कारगर साबित होगा और क्लीन इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन में बड़ी भूमिका निभाएगा.
ये भी पढ़ें: स्टार्टअप्स से बनेगा ‘विकसित भारत’, पीएम मोदी ने दोहराया संकल्प
अंबुजा सीमेंट्स ने इस साझेदारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह पहल कंपनी की डिकार्बनाइजेशन रणनीति के बिल्कुल अनुरूप है. कंपनी पहले से ही कई नई तकनीकों में निवेश कर रही है.जैसे CCU, ग्रीन पावर, नए फ्यूल्स, इंडस्ट्रियल सिम्बायोसिस, एनर्जी एफिशिएंसी और डिजिटल इनोवेशन.ताकि अपने ऑपरेशंस को कम-कार्बन और सर्कुलर बनाया जा सके. Ambuja Cement के प्रवक्ता ने कहा-
‘Indo-Swedish Green Transition Partnership में चुना जाना हमारे जिम्मेदार, नवोन्मेषी और भविष्य-उन्मुख सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग की प्रतिबद्धता का मजबूत प्रमाण है. अंबुजा, अडाणी ग्रुप के डिकार्बनाइजेशन मिशन के तहत बड़े पैमाने पर टिकाऊ समाधान ला रही है. यह CCU पहल हमारे कार्बन सर्कुलैरिटी रोडमैप को और मजबूत करेगी और भारत को क्लाइमेट-स्मार्ट इंडस्ट्री में वैश्विक नेतृत्व दिलाएगी.’
यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी बिल्डिंग मैटेरियल कंपनी है और अडाणी पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा है जो देश का सबसे तेजी से बढ़ता टिकाऊ बिजनेस समूह है. कंपनी की क्षमता 107 MTPA है. जिसमें 24 इंटीग्रेटेड प्लांट और 22 ग्राइंडिंग यूनिट शामिल हैं. अंबुजा सीमेंट्स ग्रीन इंडिया के निर्माण में सबसे आगे है. कंपनी 2028 तक Renewable Energy के लिए माइलस्टोन सेट करने की राह पर बढ़ रही है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…