देश में लाखों लोगों की मेहनत की कमाई आज भी बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और पीएफ खातों में पड़ी रहती है. कई परिवारों को यह तक नहीं पता होता कि उनके या उनके प्रियजनों के नाम पर जमा यह राशि वर्षों से बेकार पड़ी है. ऐसी भूली हुई पूंजी व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक नुकसान का कारण बनती है. इसी समस्या के समाधान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ पहल के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से सक्रिय होने की अपील की है.
PM Modi ने लिंक्डइन पर अपने पोस्ट में कहा कि यह अभियान उन सभी लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जिनकी जमा रकमें किसी वजह से क्लेम नहीं हो सकी हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और डिविडेंड खातों में हजारों करोड़ रुपये वर्षों से बिना दावे के पड़े हैं.
हाल ही में हुए एक मीडिया समिट में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ चौंकाने वाले आंकड़ों की भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बैंकों में ही लगभग 78,000 करोड़ रुपये, बीमा सेक्टर में करीब 14,000 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड में लगभग 3,000 करोड़ रुपये और डिविडेंड में करीब 9,000 करोड़ रुपये. बिना क्लेम किए पड़े हैं.
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में शुरू की गई यह पहल इसीलिए लाई गई है ताकि हर नागरिक आसानी से अपनी भूली हुई वित्तीय संपत्तियों को वापस प्राप्त कर सके. इसी उद्देश्य से अलग-अलग क्षेत्रों और विभागो के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किए गए हैं. बैंक डिपॉजिट और बैलेंस के लिए आरबीआई का UDGAM पोर्टल, बीमा क्लेम के लिए IRDAI का बीमा भरोसा पोर्टल, म्यूचुअल फंड के लिए SEBI का MITRA पोर्टल और डिविडेंड व शेयरों के लिए IEPFA पोर्टल बनाया है.
प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि अब तक देश के 477 जिलों में सुविधा कैंप लगाए जा चुके हैं. इनमें ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है. उनके अनुसार, सरकारी एजेंसियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के संयुक्त प्रयास से लगभग 2,000 करोड़ रुपये पहले ही सही मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं.
आखिर में पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के पुराने खातों की जांच जरूर करें, संबंधित पोर्टल पर जाकर बकाया राशि खोजें और नजदीकी सुविधा कैंप का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पैसों की वापसी नहीं, बल्कि देश को अधिक पारदर्शी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें: स्टार्टअप्स से बनेगा ‘विकसित भारत’, पीएम मोदी ने दोहराया संकल्प
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…