बिजनेस

भारत में एप्पल आईफोन का उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में 60 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा 1.80 लाख करोड़

भारत में एप्पल आईफोन का उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा से मिली. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कुल उत्पादन में से, एप्पल ने भारत से 1.5 लाख करोड़ रुपये मूल्य के आईफोन का निर्यात किया है.

अमेरिका-चीन टैरिफ वार छिड़ने के साथ ही भारत में एप्पल के उत्पादन में और तेजी आने की उम्मीद है, जिसके परिणामस्वरूप निर्यात में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. भारत में निर्मित स्मार्टफोन पर अमेरिकी शुल्क काफी कम है, इस कारण से एप्पल जैसी कंपनियों के लिए देश में उत्पादन बढ़ाना चीन के मुकाबले अधिक फायदेमंद होगा.

उम्मीद से पहले ही अनुमानित आंकड़ा पार कर गया

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन निर्यात 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) के 11 महीनों में 1.75 लाख करोड़ रुपये (21 बिलियन डॉलर) को पार कर गया, जो 2023-24 की इसी अवधि के इसी आंकड़े से 54 प्रतिशत अधिक है.

अश्विनी वैष्णव ने पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि 2024-25 के दौरान स्मार्टफोन निर्यात 20 अरब डॉलर (1.68 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगा, लेकिन वित्त वर्ष 25 के 11 महीनों में ही यह अनुमान पार हो गया है.

केंद्र सरकार की पीएलआई स्कीम के कारण देश के निर्यात को बढ़ावा मिला है और वहीं, आयात में कमी आई है. मौजूदा समय में देश में उपयोग होने वाले 99 प्रतिशत से ज्यादा स्मार्टफोन घरेलू स्तर पर बनाए जा रहे हैं.

फॉक्सकॉन यूनिट की 70 प्रतिशत रही निर्यात में हिस्सेदारी

तमिलनाडु में स्थित एप्पल के आईफोन का उत्पादन करने वाली फॉक्सकॉन यूनिट की निर्यात में हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत थी, वहीं, विदेशी शिपमेंट में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी. पिछले वित्त वर्ष में फॉक्सकॉन की आईफोन फैक्ट्री के निर्यात में करीब 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली है.

अन्य 22 प्रतिशत आईफोन का निर्यात वेंडर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से आया, जिसने कर्नाटक में विस्ट्रॉन स्मार्टफोन फैक्ट्री का अधिग्रहण किया है. अन्य 12 प्रतिशत निर्यात खेप तमिलनाडु में पेगाट्रॉन सुविधा से आया, जिसमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने जनवरी के अंत में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की. ​​दो ताइवानी कंपनियों के अधिग्रहण के साथ, टाटा समूह देश में आईफोन का एक प्रमुख उत्पादक बनकर उभरा है. वहीं दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग की कुल निर्यात में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत के करीब है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

9 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

23 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

36 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

39 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago