पीएम मोदी. {फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज (14 अप्रैल) अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा के दौरे पर हैं. इस खास मौके पर वह राज्य को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे. पीएम मोदी सबसे पहले हिसार पहुंचेंगे, यहां वह महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा की औपचारिक शुरुआत करेंगे.
हिसार एयरपोर्ट राज्य का पहला ऐसा हवाई अड्डा है जहां से अब नियमित हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं. अयोध्या के बाद जल्द ही यहां से श्रीनगर, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
हिसार के कार्यक्रम के बाद वे यमुनानगर पहुंचेंगे, जहां लगभग 7100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यमुनानगर में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने इस दौरे की जानकारी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा, “अंबेडकर जयंती का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा. सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा. दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है.”
यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं: पीएम मोदी
इससे पहले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने भी प्रधानमंत्री (PM Modi) के इस दौरे को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि एक ही दिन में पीएम मोदी द्वारा दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार हरियाणा के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि हिसार एयरपोर्ट का विकास राज्य के लिए एक नई उड़ान की तरह है, जो न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi MCD Property Tax Camp 2026: दिल्ली नगर निगम (MCD) 1 से 15 नवंबर 2026…
TI Dilip Puri Death: मध्य प्रदेश के देवास में शराब माफिया ने ट्रक से खातेगांव…
Hair Fall Alert: रोज 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा…
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता के.एन. नेहरू की याचिका खारिज…