Adani Ports News: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹11,061 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक शुद्ध लाभ पाया किया है, जो कि पिछले साल की तुलना में 37% अधिक है. कंपनी का कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी 16% बढ़कर ₹31,079 करोड़ रहा.
अब मुंद्रा पोर्ट भारत का पहला ऐसा बंदरगाह बन गया है- जिसने एक ही साल में 200 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) से अधिक कार्गो हैंडल किया. यह उपलब्धि भारतीय समुद्री इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
विझिंजम पोर्ट ने ऑपरेशनल होने के महज चार महीने के भीतर मार्च 2025 में 100,000 मासिक TEUs का आंकड़ा पार कर लिया, जो उसकी तेजी से बढ़ती क्षमता का संकेत है.
वॉल्यूम्स और वेयरहाउसिंग में बढ़ोतरी
FY25 में लॉजिस्टिक्स डिवीजन ने 0.64 मिलियन TEUs कंटेनर और 21.97 MMT बल्क कार्गो हैंडल किया, जो क्रमश: 8% और 9% की सालाना वृद्धि है. रेक्स की संख्या 127 से बढ़कर 132 हुई. वेयरहाउसिंग क्षमता 2.4 मिलियन से बढ़कर 3.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है. मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) की संख्या 12 तक पहुंच चुकी है.
EBITDA और मार्जिन में सुधार
EBITDA (विदेशी मुद्रा को छोड़कर) 20% बढ़कर ₹19,025 करोड़ रहा, और EBITDA मार्जिन 61% तक पहुंच गया. नेट डेब्ट से TTM EBITDA का अनुपात 1.9x पर रहा, जो वित्तीय अनुशासन का संकेत है.
S&P और Moody’s ने APSEZ पर निगेटिव आउटलुक दिया है, हालांकि उन्होंने अपनी निवेश ग्रेड रेटिंग्स (BBB- और Baa3) को बरकरार रखा है. ICRA और इंडिया रेटिंग्स ने अपनी रेटिंग्स को ‘AAA; Stable’ के रूप में बरकरार रखा है.
यह भी पढ़िए: Adani Power ने वित्त वर्ष 2024-25 में 102 अरब यूनिट बिजली उत्पादन कर बनाया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…