बिजनेस

भारत में औसत डेटा खपत बढ़कर 27.5 जीबी हुई, 5जी ट्रैफिक बढ़कर 3 गुना हुआ

भारत में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 2024 में बढ़कर 27.5 जीबी हो गई है, जो पिछले पांच वर्षों में 19.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाती है. यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) के निरंतर बढ़ने से डेटा उपयोग में वृद्धि हो रही है, एफडब्ल्यूए यूजर्स अब औसत मोबाइल डेटा यूजर्स की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं, यह बदलाव आवासीय और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में नई सेवाओं के कारण हो रहा है.

मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ा

नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (एमबीआईटी) के अनुसार, देश भर में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गया है और 2026 की पहली तिमाही तक यह 4जी से अधिक हो जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया कि 5जी डेटा खपत में वृद्धि का नेतृत्व कैटेगरी बी और सी सर्किल्स के द्वारा किया जा रहा है. इन सर्किल्स में डेटा खपत 3.4 गुना और 3.2 गुना बढ़ी है.

इन सर्किल्स में 5जी नेटवर्क का विस्तार इस वृद्धि का एक प्रमुख कारण रहा है. मेट्रो सर्किलों में 5जी डेटा उपयोग अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा का 43 प्रतिशत है, जो 2023 में 20 प्रतिशत था, जबकि 4जी डेटा वृद्धि में गिरावट आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 5जी डिवाइस इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव आ रहा है. एक्टिव 5जी डिवाइस की संख्या 2024 में सालाना आधार पर दोगुनी होकर 27.1 करोड़ हो गई है.

रिपोर्ट में कहा गया कि यह ट्रेंड आने वाले समय में बढ़ने वाला है. 2025 में करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 5जी सक्षम होने वाले हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी एडवांस्ड की क्षमताएं 6जी में बदलाव के लिए आधार का काम करेंगी.


ये भी पढ़ें: ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन शिपमेंट में 6 प्रतिशत की तेजी, एप्पल और सैमसंग सबसे आगे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

1 minute ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

5 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago