मनोरंजन

धनश्री वर्मा ने पपराजी पर भड़ास निकाली: “ये क्या व्यवहार है?”

Chahal and Dhanashree divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को मुंबई की अदालत ने गुरुवार को तलाक की मंजूरी दे दी. चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने एएनआई को बताया, “अदालत ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है. अब वे पति-पत्नी नहीं हैं”

तलाक के बाद चहल को कोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया, उनके हाथ में एक जैकेट थी और उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था, “Be your own sugar daddy”. वहीं, धनश्री वर्मा सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में दिखीं और उन्होंने काले रंग का फेस मास्क पहना हुआ था.

पपराजी पर भड़कीं धनश्री

कोर्ट जाते समय धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में दिख रहा है कि फोटोग्राफरों की भीड़ के कारण एक महिला गिर गई. धनश्री ने फोटोग्राफरों से कहा, ‘क्या कर रहे हो आप? यह क्या व्यवहार है?’ उन्होंने गिरने वाली महिला का हालचाल भी पूछा, इसके बाद वह कोर्ट के अंदर चली गईं.

अटकलों के बाद सच हुआ अलगाव

चहल और धनश्री के तलाक की खबरें तब सामने आई थीं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. दोनों ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी. उनकी पहली मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर हुई थी, जब चहल ने धनश्री से डांस सीखने के लिए संपर्क किया था. लेकिन, 2022 से उनके रिश्ते में दरार आने लगी थी. दोनों ने फरवरी 2025 में तलाक के लिए अर्जी दी थी. IPL 2025 शुरू होने से पहले कोर्ट ने तलाक की प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने का आदेश दिया था.

चार साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

Chahal and Dhanashree divorce: चहल और धनश्री ने 5 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, 20 फरवरी को पारिवारिक अदालत ने अनिवार्य छह महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ करने से इनकार कर दिया. याचिका के अनुसार, यह जोड़ा जून 2022 से अलग रह रहा था. इसके बाद, चहल और धनश्री ने अदालत के फैसले को चुनौती दी और चहल के आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ कमिटमेंट को देखते हुए सुनवाई गुरुवार को निर्धारित की गई थी.

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे चहल

आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी भारत के टॉप विकेट-टेकर हैं.

ये भी पढ़े IPL 2025: मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

भारत एक्सप्रेस

 

Shalini

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

2 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

2 hours ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

2 hours ago