लेज़ और बालाजी वेफ़र्स के पैकेट की प्रतीकात्मक टक्कर
Balaji Wafers Success Story: भारतीय स्नैक्स मार्केट में इन दिनों एक देशी और विदेशी ब्रांड की जंग सबसे ज्यादा चर्चा में है. एक तरफ दुनिया भर में धाक जमाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको का ‘लेज़’ (Lays) है, तो दूसरी तरफ गुजरात के एक छोटे से कोने से शुरू हुआ ‘बालाजी वेफ़र्स’ (Balaji Wafers).
बता दें चंदोभाई विरानी द्वारा कम संसाधनों और सादगी से शुरू किया गया यह बिज़नेस आज 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विशाल कंपनी बन चुका है, जिसने भारतीय स्वाद और जेब को समझकर लेज़ जैसे ग्लोबल दिग्गज को कड़ी टक्कर दी है.
बालाजी वेफ़र्स की शुरुआत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. चंदोभाई विरानी ने अपने शुरुआती दिनों में बेहद सामान्य स्तर पर आलू के वेफर्स बनाना और उन्हें लोकल दुकानों पर बेचना शुरू किया था. उस वक्त उनके पास न तो कोई आधुनिक फैक्ट्री थी, न बड़ा सिस्टम और न ही करोड़ों रुपये का विज्ञापन बजट. उनका पूरा ध्यान केवल इस बात पर था कि ऐसा प्रोडक्ट बनाया जाए जो आम भारतीय ग्राहक को पसंद आए और उसकी जेब पर भारी न पड़े.
बालाजी ने अपनी बिजनेस स्ट्रेटेजी में तीन मुख्य बातों को शामिल किया-कम कीमत, ज्यादा क्वांटिटी और प्रादेशिक (लोकल) फ्लेवर. जहां लेज़ अपनी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू और बड़े विज्ञापनों पर पानी की तरह पैसा बहा रहा था, वहीं बालाजी ने ‘कम दाम में ज्यादा वेफर्स’ देकर भारतीय ग्राहकों का दिल जीत लिया. गुजरात में मजबूत पकड़ बनाने के बाद बालाजी ने महाराष्ट्र, राजस्थान और पूरे पश्चिमी भारत की छोटी-छोटी राशन दुकानों व ट्रेडिशनल रिटेल नेटवर्क में अपनी गहरी पहुंच बना ली.
यह भी पढ़ें: असम में ऊर्जा क्रांति का आगाज! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अडानी पावर के ₹48,000 करोड़ के प्लांट की नींव
बालाजी की इस अभूतपूर्व सफलता को देखकर एक समय खुद पेप्सिको ने इसमें हिस्सेदारी खरीदने या निवेश करने की कोशिश की थी. लेकिन बालाजी के संस्थापकों ने अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखते हुए किसी भी विदेशी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया और अपने दम पर कारोबार को आगे बढ़ाने का फैसला किया. आज यह फैसला भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल बन चुका है.
बालाजी की यह यात्रा(Balaji Wafers Success Story) साबित करती है कि अगर आप अपने ग्राहक की पसंद, जेब की सीमा और लोकल मार्केट की नब्ज को सही तरीके से समझते हैं, तो बिना बड़े विज्ञापनों के भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को चुनौती दी जा सकती है. आज स्नैक्स मार्केट में लेज़ की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू बनाम बालाजी की देशी पकड़ का यह मुकाबला भारतीय बिजनेस इतिहास का एक बेहद दिलचस्प अध्याय बन गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…