देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा को किताबी दायरे से बाहर निकालकर आम आदमी और गरीबों के न्याय से जोड़ने की बड़ी वकालत की है. हैदराबाद में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि कानून की पढ़ाई करने वाले हर छात्र के लिए डिग्री लेने से पहले एक तय समय तक कानूनी सहायता से जुड़ा काम करना अनिवार्य होना चाहिए. ‘ग्लोबलाइजिंग लीगल एजुकेशन’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीश, कानून विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कानूनी शिक्षा का मकसद सिर्फ वकील तैयार करना नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाना है. पढ़ाई के दौरान लीगल एड में काम करने से छात्र गरीबों की असली कानूनी समस्याओं को करीब से समझ सकेंगे. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो छात्र तय अवधि से ज्यादा समय तक कानूनी सहायता का काम करें, उन्हें अतिरिक्त अकादमिक क्रेडिट देने पर विचार होना चाहिए, साथ ही छात्रों को अदालतों की वास्तविक कार्यप्रणाली से भी रूबरू कराया जाए.
कानूनी शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दखल पर सीजेआई ने बेहद व्यावहारिक रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि एआई पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है, इसलिए छात्रों को इसे अपनी मौलिक सोच का विकल्प बनाने के बजाय शोध और समझ बेहतर करने के लिए इस्तेमाल करना सिखाया जाए.
एआई डिटेक्टर सॉफ्टवेयर की कमियों को उजागर करते हुए उन्होंने 2023 के एक अध्ययन का हवाला दिया, जिसमें सात लोकप्रिय डिटेक्टरों ने गैर-अंग्रेजी भाषी छात्रों के 60 फीसदी से ज्यादा निबंधों को गलत तरीके से एआई जनरेटेड बता दिया था. उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ मशीन की रिपोर्ट पर किसी छात्र को अकादमिक बेईमानी का दोषी नहीं ठहराया जा सकता. साथ ही आगाह किया कि एआई शोध में कई बार काल्पनिक फैसले या गलत संदर्भ आ जाते हैं, इसलिए मूल दस्तावेज से पुष्टि और एआई के इस्तेमाल का खुलासा जरूरी है. उन्होंने केशवानंद भारती मामले का उदाहरण देते हुए कॉमनवेल्थ देशों में फैसलों के संदर्भ हेतु एक साझा मानक बनाने पर भी जोर दिया.
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक कार्ड के सहारे कैसे तय होगी उम्र? हाई कोर्ट के इस फैसले से पलट गया पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…
Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति…
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…