बिजनेस

‘तुम्हें भी हसीना की तरह भागना पड़ेगा…’, उस्मान को बनाया बलि का बकरा; क्या यूनुस सरकार ही है ‘कातिल’?

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं. कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद एक तरफ हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. दूसरी तरफ मृतक के भाई ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. उस्मान हादी के भाई शरीफ उमर हादी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि सरकार के अंदर बैठे एक गुट ने चुनाव को रोकने के लिए करवाई है.

‘तुमने मेरे भाई को मरवाया’

ढाका के शाहबाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे शरीफ उमर हादी ने यूनुस सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरा भाई किसी के आगे झुकता नहीं था. आपने (सरकार के गुट ने) उस्मान हादी को मरवा दिया और अब उसकी लाश पर राजनीति कर रहे हैं ताकि फरवरी में होने वाले चुनाव को टाला जा सके.

यूनुस को खुली चेतावनी

उमर हादी का गुस्सा यहीं नहीं थमा. उन्होंने मोहम्मद यूनुस को चेतावनी देते हुए कहा कि कातिलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करो, अगर मेरे भाई को न्याय नहीं मिला तो याद रखना, एक दिन तुम्हें भी शेख हसीना की तरह बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ेगा. पहले कट्टरपंथी इस हत्या का ठीकरा भारत पर फोड़ रहे थे, लेकिन भाई के बयान ने पूरी बाजी पलट दी है.

हादी की मौत पर जल रहा बांग्लादेश

हादी की मौत की आड़ में उपद्रवियों ने फिर से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. चटगांव के राउजान इलाके में हिंदू समुदाय के कई घरों में आगजनी की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, कई मकान जलकर राख हो गए और डरे-सहमे परिवारों को जान बचाकर भागना पड़ा. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूनुस सरकार हिंदुओं को सुरक्षा और मुआवजा देगी या फिर यह हिंसा चुनाव टालने का ही एक हिस्सा है?

ये भी पढ़ें: कुदरत का ‘अजूबा’! खोखली दुनिया के ऊपर रेंगती ‘मौत’; क्या है मंडला के ‘अजगर दादर’ का रहस्य?

क्या था पूरा मामला?

शरीफ उस्मान हादी ‘इंकलाब मोंचो’ नामक संगठन का प्रवक्ता था. 12 दिसंबर को ढाका में उसे गोली मारी गई थी. इलाज के दौरान 18 दिसंबर को सिंगापुर में उसकी मौत हो गई. इसके बाद से ही बांग्लादेश में हिंसा भड़की हुई है और सरकारी इमारतों व मीडिया हाउस को भी निशाना बनाया जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

27 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

43 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago