Lalit Modi Vijay Mallya Viral Video: सोशल मीडिया पर ‘तहलका’ मचाना किसे कहते हैं, यह कोई ललित मोदी से सीखे. सोमवार, 22 दिसंबर को जब पूरा देश अपनी दिनचर्या में व्यस्त था, तभी लंदन से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने भारतीय कानून व्यवस्था और सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर दिए.
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे न केवल जश्न मना रहे हैं, बल्कि खुलेआम भारत का मजाक भी उड़ा रहे हैं.
वीडियो में ललित मोदी को बेहद बेबाकी (और शायद थोड़े कटाक्ष) के साथ यह कहते सुना जा सकता है कि, “हम दो भगोड़े हैं, भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े.” उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि वे इंटरनेट पर फिर से हलचल मचाना चाहते थे. और हुआ भी वही, देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. भारतीयों के लिए यह किसी घाव पर नमक छिड़कने जैसा है. कोई इसे भारतीय अधिकारियों की नाकामी बता रहा है, तो कोई इसे सिस्टम का सरेआम अपमान कह रहा है.
एक तरफ माल्या लंदन में पार्टियां कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत में अदालतों का शिकंजा उन पर कसने की कोशिश जारी है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने माल्या से सीधा सवाल पूछा कि भाई, आखिर भारत लौटने का इरादा कब है? कोर्ट ने साफ कर दिया कि जब तक माल्या खुद को अदालत के सामने पेश नहीं करते, तब तक ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम’ के खिलाफ उनकी दलीलों पर कोई सुनवाई नहीं होगी.
याद दिला दें कि माल्या पर बैंकों का हजारों करोड़ रुपये डकारने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. वे मार्च 2016 में चुपके से भारत छोड़कर ब्रिटेन खिसक गए थे. 2019 में उन्हें ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित किया जा चुका है, लेकिन प्रत्यर्पण की लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण वे अब तक सुरक्षित बचे हुए हैं.
ये भी पढ़ें- अनंतनाग में CRPF कैंप में तेंदुआ घुसा, जवान घायल
वहीं ललित मोदी की कहानी भी कुछ अलग नहीं है. 2010 में जब आईपीएल के प्रसारण अधिकारों में धांधली और 125 करोड़ की रिश्वत के आरोप लगे, तो मोदी ने भी देश छोड़ना ही बेहतर समझा. ईडी (ED) का दावा है कि उन्होंने अधिकारों के आवंटन में भारी हेराफेरी की थी. तब से वे भी लंदन में बैठकर भारत के खिलाफ तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते.
ललित मोदी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ये ‘आर्थिक अपराधी’ विदेशी जमीन पर बैठकर भारत की व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहेंगे? क्या एजेंसियां इन्हें वापस लाने में कभी कामयाब होंगी या ये सिर्फ अदालती तारीखों का खेल बनकर रह जाएगा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…