बिजनेस

गरीबी में आटा गीला! आखिर बैंको ने क्यों निकाल लिए आपकी जेब से 9,000 हजार करोड़?

Minimum Average Balance: कई बैंकों में अकाउंट खोलने के साथ एक शर्त रखी जाती है कि ग्राहकों को अपने खाते में एक न्यूनतम रकम रखनी होती है, जिसे एवरेज मंथली बैलेंस (MAB) कहा जाता है. यदि ग्राहक इस शर्त को पूरा नहीं करते हैं, तो बैंक उनसे जुर्माना वसूलते हैं. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक सवाल पर केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने बताया है कि बैंकों ने पिछले 5 साल में 9 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये का जुर्माना लगाया है. सबसे ज्यादा जुर्माना इंडियन बैंक ने लगाया है, जिसने 5 साल में 1828.18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

7 बैंकों ने बंद किया जुर्माना

हालांकि, ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि 7 बैंकों ने अब इस तरह का जुर्माना लगाना बंद कर दिया है. इन बैंकों में केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, और यूनियन बैंक शामिल हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहले से ही इस आधार पर कोई जुर्माना नहीं वसूलता था.

बैंक का नाम जुर्माने की राशि
बैंक ऑफ बड़ौदा
1531.62 करोड़ रुपये
बैंक ऑफ इंडिया
809.66 करोड़ रुपये
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
535.20 करोड़ रुपये
केनरा बैंक
1212.92 करोड़ रुपये
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
585.36 करोड़ रुपये
इंडियन बैंक
1828.18 करोड़ रुपये
इंडियन ओवरसीज बैंक 62.04 करोड़ रुपये
पंजाब एंड सिंध बैंक
100.92 करोड़ रुपये
पंजाब नेशनल बैंक
1662.42 करोड़ रुपये
यूको बैंक
119.91 करोड़ रुपये
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
484.75 करोड़ रुपये

मिनिमम एवरेज बैलेंस क्या है? (Minimum Average Balance)

मिनिमम एवरेज बैलेंस का मतलब है कि ग्राहकों को अपने खाते में एक न्यूनतम रकम रखनी होती है, जो बैंक द्वारा तय की जाती है. इसका हिसाब लगाने के लिए एक उदाहरण लेते हैं. यदि आपके बैंक का MAB 5000 रुपये है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपने खाते में हमेशा 5000 रुपये रखने होते हैं. यदि आपने अपने खाते में पहली तारीख को 30,000 रुपये जमा किए और फिर उसे निकाल लिया, तो भी आपका औसत बैलेंस 1000 रुपये होगा, यदि बैंक ने MAB की राशि 1000 रुपये तय की है.

वित्त वर्ष जुर्माने की राशि
2020-21
1142.13 करोड़ रुपये
2021-22
1428.53 करोड़ रुपये
2022-23
1855.43 करोड़ रुपये
2023-24
2341.08 करोड़ रुपये
2024-25
2176.41 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: भारत में पिछले छह वित्त वर्षों में 12,000 लाख करोड़ रुपए से अधिक के डिजिटल लेनदेन हुए

बैंकों द्वारा मिनिमम एवरेज बैलेंस (Minimum Average Balance) की शर्त और जुर्माना लगाना एक आम बात है. हालांकि, अब 7 बैंकों ने इस तरह का जुर्माना लगाना बंद कर दिया है, जो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है. ग्राहकों को अपने खाते में न्यूनतम रकम रखने की शर्त और जुर्माने के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वे अपने खाते को सही तरीके से प्रबंधित कर सकें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

7 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

18 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

27 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago